
राजस्थान देश के आधुनिक राज्यों को कतार में अब अग्रणी स्थानों में शामिल हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के विजन ने राजस्थान को आज समृद्ध को विकसित राज्यों की श्रणी में ला खड़ा किया है। राज्य सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों और अभियानों से राजस्थान दिन प्रति दिन विकास के नए आयामों को छू रहा है। मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान से गांवों को हाईटैक बनाने के लिए वाई-फाई इंटरनेट सेवाओं के जोड़ने की योजना बना रही है। अब उन दिनों की कल्पना की जा सकती है जब किसी गांव, ढाणी में तेज-तर्रार इंटरनेट के साथ आप अपनी सभी काम ऑनलाइन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री राजे ने इसके लिए सूचना प्रौधोगिकी विभाग को राजस्थान के 25 हजार गांवों में वाई-फाई सेवा शुरू करने के निर्देश दे दिए है। जल्द ही राजस्थान के गांव-गांव में इंटरनेट सेवा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री राजे के प्रयासों से मिली हमें पहचान
मुख्यमंत्री राजे की योजनाओं और कार्यक्रमों को देश के दूसरे राज्य भी अपना रहे है। मुख्यमंत्री राजे ने अपने पहले कार्यकाल में शुरू की योजनाओं को आज राष्ट्रीय स्तर अपनाया जा चुका है। मुख्यमंत्री राजे ने भामाशाह योजना शुरू की जो आज केंद्र सरकार द्वारा जन-धन के रूप में चलाई जा रही है और कौशल विकास को राजस्थान की मुख्यमंत्री राजे ने ही शुरू किया जो आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी है। राज्य सरकार, केंद्र सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से ग्रामीण इलाकों में प्रत्येक ग्राम पंचायत केंद्र पर अटल सेवा केंद्रों के माध्यम से इंटरनेट सेवा सुविधा उपलब्ध करा रही है। लेकिन अब 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायतों की जगह राजस्थान के सभी ग्राम और ढाणियों को भी इंटरनेट सेवा से जोड़ा जाएगा।
25 हजार गांवों- ढाणियों में मिलेगा इंटरनेट
राज्य सरकार ने प्रदेशभर में ग्रामीण इलाकों में करीब 32 हजार ई-मित्र केंद्रों पर इंटरनेट सेवा देने की व्यवस्था कर रही है। इसके साथ ही करीब 25 हजार गांवों और ढाणियों में भी वाई-फाई केंद्र के जरिए इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। राजस्थान में 48 हजार ई-मित्र केंद्रों की सहायता से 250 से ज्यादा विभागों की सेवाएं उपल्ब्ध करवाई जा रही है। गांवों को हाईटैक बनाने की दिशा में अब सरकार ई-मित्र केंद्रों पर केवाईसी, पोस्ट पेड फोन के बिल जमा करने जैसा आवश्यक सेवाओं को भी इससे जोड़ा है। राज्य सरकार राजस्थान स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क के जरिए ग्रामीण और ढाणियों में इंटरनेट सेवा के इन सभी सेवाओं से आम आदमी को जोड़ने की कवायद कर रही है।

