विवाहिता से 4 युवक करते रहे गैंगरेप, हरियाणा में बंधक बनाकर किया देहशोषण

    0
    570

    जयपुर। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही आराधिक घटना कम नहीं हो रही है। प्रदेश के हनुमानगढ़ में एक महिला से 5 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाही शुरू कर दी है। जंक्शन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को घर से जबरन उठाकर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पांच दिन तक बंधक बनाकर चार युवकों ने गैंगरेप किया।

    छेड़छाड़ से परेशान होकर बदला मकान
    पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली निवासी एक विवाहिता ने आरोपी मुंसब अली, रोहताश धानक, मुकेश व एक अन्य युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी टाउन में हुई थी। जिसके बाद से आरोपी मुंसब अली उसे परेशान करने लगा। छेड़छाड़ से परेशान होकर महिला व उसका परिवार टाउन का मकान छोड़कर जंक्शन इलाके में आकर रहने लगा। इसके बावजूद आरोपी ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा।

    दोस्तों संग मिलकर किया देह शोषण
    13 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे पीड़िता घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपी उसके घर में घुस आया। उसको जबरन घर से उठाकर हरियाणा के फतेहाबाद ले गया। वहां अपने तीन और साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पांच दिन तक बंधक बनाकर चारों आरोपी देह शोषण करते रहे। किसी तरह आरोपियों के चुंगल से बचकर पीड़िता अपने घर पहुंची। रविवार रात परिजनों के साथ थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here