जंगलराज का ही नतीजा है कि कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई : वसुंधरा राजे

    0
    910

    नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने दो साल कर लिए है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर परीक्षा में फेल रही है और इस जंगलराज का ही नतीजा है कि 2 साल में ही कांग्रेस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अहंकारी मंत्रियों से लेकर लापरवाह प्रशासन तक किसी में भी इतनी नैतिकता नहीं है कि वे जनभावनाओं को समझ सके। ईश्वर जनता को बचाए, सोई सरकार को जगाए।

    घोषणाए आज तक नहीं पूरी
    राजे ने कहा कि कांग्रेस ने 10 दिन में किसानों का पूरा कर्जा माफ करने की घोषणा की थी, जो आज तक पूरी नहीं हुई। आज राज्य में बाजरा उत्पादक किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान हैं, इसके बावजूद बाजरे की खरीद शुरू नहीं की गई। उल्टा कांग्रेस किसानों को भड़काकर आंदोलन को हवा दे रही है।

    भ्रष्टाचार चर्म पर
    यह सरकार अदृश्य है इसलिए प्रदेश में ना तो कोई लोगों की सुनने वाला है और ना ही कोई समझने वाला। भ्रष्टाचार का आलम यह है कि कांग्रेस के नेता अपनी ही ‘अदृश्य सरकार’ के खिलाफ मुखर हो रहे हैं। इस वादा फरामोश सरकार ने जनता को धोखा देने के अलावा और कुछ नहीं किया।