शादी का झांसा देकर विदेशी युवती से दो साल तक किया यौन शोषण

    0
    626

    जयपुर। प्रदेश में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ लगातार बढ़ रहे आपराधिक कम होने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश के अलवर से विदेशी महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर एक युवक ने बेंगलूरु में एक विदेशी महिला के साथ दो साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ अलवर के महिला थाने में जीरो एफआइआर दर्ज कराई, लेकिन अब बेंगलुरु पुलिस पीड़िता की मदद नहीं कर रही है और पीड़िता कभी अलवर तो कभी बेंगलुरु पुलिस के पास चक्कर लगा रही है।

    दो साल तक योन शोषण
    पुलिस ने बताया कि अलवर शहर के मालवीय नगर निवासी अनुभव मीना और रूसी युवती बेंगलुरु में जॉब करते थे। अनुभव ने उसे शादी का झांसा दिया और दोनों 11 मार्च 2016 से लिव इन रिलेशन में साथ रहने लगे। शादी का झांसा देकर अनुभव दो साल तक उसका यौन शोषण करता रहा। बाद में जब अनुभव से शादी की बात की तो वह एक करोड़ रुपए दहेज की मांग करने लगा। फिर पीड़िता अलवर पहुंची और थाने में युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और दहेज की मांग को लेकर शिकायत दी।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here