लहसुन का भाव नहीं मिलने से किसान परेशान, फेंकने को हुए मजबूर

    0
    189

    जयपुर। प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से बच्चियां, महिलाएं, युवा और किसान सहित सभी वर्ग के लोग काफी परेशान है। बीते दिनों ज्यादा बारिश हो जाने की वजह से किसानों की फसले खराब हो गई थी। काफी लोग अभी भी मुहावजे के लिए तरस रहे है। अब लहसुन की सही कीमत नहीं लगने को लेकर काफी प्ररेशान है। प्रदेश के बारां जिले में कई किसान नदियों में तो कई सड़कों पर लहसुन फेंक रहे हैं। कई गौशाला में गायों को लहसुन खिला रहे हैं।

    गौशाला में गायों को खिला रहे है लहसुन
    अंता के निकटवर्ती ग्राम रातडिया में एक किसान ने लहसुन का भाव नहीं होने के कारण शुक्रवार को श्री गोविंद गौशाला में ट्रैक्टर ट्रॉली से गायों को डाल दिया। गौशाला सदस्य जगदीश प्रसाद मालव और कमलेश मालव ने बताया कि किसान बनवारी लाल मालव ने ट्रैक्टर ट्रॉली से श्री गोविन्द गौशाला में लहसुन की कट्टियां लाकर गायों को डालने आए। पूछने पर किसान बनवारी लाल मालव ने कहा कि लहसुन का भाव नहीं है और मंडी में बेचने जाए तो खर्चा भी नहीं निकल सकेगा। इससे तो अच्छा है इस लहसुन को थोड़ा थोड़ा कर गायों को खिला दिया जाए ताकि थोड़ा बहुत पुण्य प्राप्त होगा।