नशीला पदार्थ पिलाकर दलित लड़की से गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

    0
    818

    जयपुर। राजस्थान में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। रोजाना प्रदेश के कौने—कौने से गैंगरेप, रेप और हत्या की खबरे सामने आ रही है। इसके बावजूद अशोक गहलोत की सरकार गहरी नींद में सोई हुई है। प्रदेश के अलवर जिले के बड़ोदा मेव के एक गांव में दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 16 साल की दलित नाबालिग को स्कूल के रास्ते में रोककर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में पीड़िता के परिवार ने पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

    नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर किया गैंगरेप
    पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़िता अलवर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। तभी से गांव के पड़ोसी युवक उससे दोस्ती करने का दबाव बनाते रहे। आरोपी तालीम और आमीन खान ने घर से सरकारी स्कूल के रास्ते में लड़की को पेय पदार्थ में नशा मिलकर पिला दिया। बेहोशी की हालत में उसे पास के खेतों पर ले जाकर गैंगरेप किया। इसके साथ ही आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ तीन बार दुष्कर्म किया।

    कांग्रेस दुष्कर्म की वारदातें रोकने में असफल : वसुंधरा राजे
    सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश में बहन और बेटियों के खिलाफ बढ़ रहे अपराधिक को लेकर अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार की कड़ी निंदा की है। वसुंधरा राजे ने कहा है कि कांग्रेस सरकार भले ही बंद AC के कमरों में बैठकर #Rajasthan में महिला सुरक्षा के वादे कर रही हो। लेकिन यहां तो दुष्कर्म की वारदातें रुक ही नहीं रही हैं। प्रदेश के अलवर जिले एक बार फिर दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना निंदनीय है। इसके साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी र्कावाई करने मांग की है।