राजस्थान के देवेंद्र झांझड़िया को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुरस्कार खेल रत्न, दो बार जीत चुके है गोल्ड मेडल

    0
    1378

    राजस्थान के देवेंद्र झांझड़िया ने विश्व भर में राजस्थान का नाम ऊंचा किया है। पैरालंपिक में जेवलिन थ्रोअर देवेंद्र झांझड़िया और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। राजस्थान के देवेंद्र झांझड़िया ने 2016 के रियो पैरा ऑलंपिक गेम्स में भाला फेंक( जेवलिन थ्रो) में स्वर्ण पदक जीत कर देश को गौरव प्रदान किया था। इसके अलावा इस साल के अर्जुन पुरस्कारों के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई है।

    हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह को मिलेगा खेल रत्न

    भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और आधुनिक हॉकी के सबसे पसंदीदा डिफेंसिव मिड-फील्डर्स में शुमार सरदार सिंह को भी देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार देने की घोषणा की है। सरदार सिंह के नेतृत्व में भारतने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार दो सिल्वर पदक जीते थे। इसके साथ ही उनकी कप्तानी में भारत ने साल 2015 की हॉकी वर्ल्ड लीग में ब्रांज पदक हासिल किया था। आपको बतादें कि साल 2015 में सरदार सिंह को पद्मश्री से स्म्मानित किया गया था।

    2 बार गोल्ड मेडल जीत चुके है झांझड़िया

    2016 पैरालंपिक में विश्‍व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्‍ड मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया जेवलिन थ्रो की एफ46 इवेंट में भाग लेते हैं। वह 2004 में एथेंस में भी इस गोल्‍ड जीत चुके हैं। जेवलिन थ्रो की विश्‍व रैंकिंग में वह फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। राजस्‍थान के चुरू जिले के देवेंद्र जब आठ साल के थे, तो पेड़ पर चढ़ने के दौरान एक बिजली के तार की चपेट में आ गए थे। उनको बचाने के लिए डॉक्‍टरों को उनका बायां हाथ काटना पड़ा था।

    17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जून पुरस्कार

    इस साल अर्जुन पुरस्कार के 17 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई है, जिनमें क्रिकेटर्स चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर के अलावा पैरालंपिक पदक विजेता मरियप्पन थांगावेलु और वरुण भाटी और गोल्फर एसएसपी चौरसिया शामिल हैं। इनके अलावा साकेत मिनेनी, अतनु दास, वीजे श्वेता, खुशबीर कौर, आरोकिया राजीव, प्रशांति सिंह, एसवी सुनील, एसएसपी चौरसिया, सत्यव्रत कादियान, एंथोनी अमलराज, पीएन प्रकाश, जसवीर सिंह, देवेंद्रो सिंह, बिंबा देवी के नामों की भी घोषणा की गई है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here