रक्षा मंत्रालय में निकली भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

    0
    533

    जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है। भारतीय सेना के ट्रांजिट कैंप ने ग्रुप सी सिविलियन कैटेगरी में 41 पदों पर भर्ती निकाली है। जिसमें MTS (सफाईवाला), वाशरमैन, वेटर, मसालची, कुक, हाउस कीपर और बारबर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है। इन पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 29 जनवरी तक आवेदन कर सकेंगे।

    वैकेंसी डिटेल
    कुल पदों की संख्यास : 41 पर
    सफाईवाला : 10 पद
    वाशरमैन : 3 पद
    मेस वेटर : 6 पद
    मसालची : 2 पद
    कुक : 16 पद
    हाउसकीपर : 2 पद
    बारबर : 2 पद

    वेतनमान
    अधिसूचना के अनुसार, चयनित होने पर उम्मीदवारों को हर महीने ग्रेड पे- 1800 रुपए के अनुसार 20200 रुपए सैलरी मिलेगी।

    शैक्षिक योग्यता
    सफाईवाला- 10वीं पास होना चाहिए।
    वाशरमैन- 10वीं पास होने के साथ मिलिट्री और सिविलियन कपड़े धुलना आना चाहिए।
    मेस वेटर- 10वीं पास होने के साथ मसालची की ड्यूटी करने में सक्षम।
    कुक- 10वीं पास होने के साथ इंडियन कुकिंग की जानकारी होनी चाहिए।
    हाउस कीपर- 10वीं पास होना चाहिए।
    बारबर- 10वीं पास होने के साथ बारबर के कार्य में दक्ष होना चाहिए।

    उम्र सीमा
    उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 18 से अधिकतम 25 साल के बीच होनी चाहिए।