सरकार ने की विभिन्न आयोग, बोर्ड व निगम अध्यक्षों की नियुक्ती, शिल्प एंव माटी कला बोर्ड अध्यक्ष बने हरीश कुमावत

0
4687

राजस्थान सरकार में रविवार को एक बार फिर से राजनीतिक नियुक्तियों का दौर चला। इस दौर में प्रदेश सरकार ने कई बोर्डों, आयोग व निगम अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्तियां की हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा, पूर्व नावां विधानसभा विधायक और कुचामन नगरपालिका के चेयरमैन हरीश कुमावत, पार्टी में संगठन मंत्री जगमोहन बधेल, युवा मोर्चा में रहे भूपेंद्र सैनी, सीकर के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रिणवा, भाजपा कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अजमेर संभाग के संयोजक रहे गोपाल लाल शर्मा सहित दो दर्जन पार्टी नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियां दी है। 

पूर्व विधायक को मिली तवज़्जो, बने शिल्प एंव माटी कला बोर्ड अध्यक्ष

राज्य सरकार ने पूर्व विधायक हरीश कुमावत को शिल्प एवं माटी कला बोर्ड में अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरिराम रिणवा को सीकर यूआईटी और गोपाल शर्मा को भीलवाड़ा यूआईटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केशव कुमार प्रजापत-बाड़मेर, सोहनलाल प्रजापत-बीकानेर, विमल कुमावत-जयपुर, अशोक झालामंड- जोधपुर, गजानंद कुमावत- सीकर, खुश कमल कुमावत-राजसमंद को सदस्य नियुक्त किया है। जगमोहन बघेल को राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड, जयपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। बोर्ड में नारायण देवासी-सिरोही, हरिया देवी-जालोर, कैलाश चन्द सैनी-जयपुर, देबूराम राईका-बीकानेर, कप्तान सिंह गुर्जर- महावीरजी को सदस्य नियुक्त किया है।

भूपेंद्र सैनी बने राजस्थान युवा बोर्ड का अध्यक्ष

युवा मोर्चा में पदाधिकारी रहे दौसा निवासी भूपेंद्र सैनी को राज्य सरकार ने राजस्थान युवा बोर्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है। अलवर के संदीप यादव बोर्ड में उपाध्यक्ष होंगे। वहीं, देवेंद्र शेखावत-अजमेर, राजीव चौबीसा-डूंगरपुर, प्रदीप मेरोठा-बारां, विनोद जाखड़-जोधपुर, सुशल कलहेरी-सीकर, विकास शर्मा-कोटा, मनोज गुर्जर-झालावाड़, ओमप्रकाश विश्नोई-जोधपुर, दीपशिखा गरासिया-डूंगरपुर, शुभम मीणा-दौसा, राजेंद्र शेखावत-चित्तौड़गढ़ आशीष मेहता-जयपुर को बोर्ड में सदस्य नियुक्त किया गया है।

राजसमंद के उमेश द्विवेदी, उदयपुर के डा.शक्ति कुमार शर्मा, जयपुर के सुदामा, संस्कृत यूनिवर्सिटी के सह प्राचार्य डा.उमेश नेपाल, और दुर्गा वाहिनी की संयोजिका अभिलाषा यादव-अजमेर को अकादमी में सदस्य नियुक्त किया गया है। सरकार ने उम्मेद सिंह अरावा- बाड़मेर, भरत भानू सिंह- उदयपुर, रामचन्द्र राजपुरोहित- जोधपुर, रामप्रताप कसानियां- गंगानगर, गोविंद रानी पूरिया- झालावाड़, मल्लाराम सिरवी- पाली और जयपुर जिले के फतेहसिंह डोई, राजेन्द्र वर्मा पंवार (धोबी) एवं लक्ष्मीनारायण शर्मा को राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य नियुक्त किए हैं। कृषि विभाग ने एक आदेश जारी कर जयपुर के लक्ष्मीनारायण चौधरी (वैश्य) बाड़मेर के कान सिंह राजपुरोहित को निगम का सदस्य मनोनीत किया है। प्रदेश में 15 यूआईटी में से अब भिवाड़ी सवाई माधोपुर में चेयरमैन की नियुक्ति होना शेष है।

मंत्रीमंडल विस्तार के कयास

सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंत्रीमंडल में विस्तार होने के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस बात के संकेत दिये है कि सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंत्रीमंडल में बदलाव या विस्तार किया जा सकता हैं।  राजस्थान विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण बोर्ड में ओंकार सिंह बनजारा, हीरालाल कालबेलिया, बाबूलाल भाट एवं बापू भील बोर्ड में सदस्य होंगे। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में अर्जुन बागड़ी, जयश्री गर्ग, डा.साधना सिंह डा.सीमा जोशी को सदस्य बनाया गया है। स्टेट हज कमेटी में मोहम्मद उमर पीर अमीन शाह को सदस्य मनोनीत किया है। राजस्थान लघु उद्योग निगम में महेंद्र खुराना को सदस्य संचालक नियुक्त किया है। राजस्थान राज्य पशुपालक कल्याण बोर्ड में गोमाराम देवासी, छतराराम छापड़, बद्री राइका, मूलचंद राइका दौलत राम राइका को सदस्य मनोनीत किया है।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here