जल त्रासदी के बाद सरकार दे रही है प्रभावितों को राहत, कांग्रेसियों को राजनीति करने से फुर्सत नही!

    0
    1125

    राजस्थान इन दिनों मानसून की भारी बारिश के बाद जालोर, बाड़मेर, सिरोही और पाली बाढ़ की ज़द में है। राजस्थान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कैबिनेट मंत्री और विभागों, प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के सभी अध्यक्ष, संयोजक हालत से निपटने के लिए हर संभव कोशिश कर रह है लेकिन विपक्ष और यूं कहें की कांग्रेसियों ने इस मौके पर राजनीति करने के सिवा कुछ नही किया है। राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं ने प्रदेश के हालातों पर हंसी करने के अलावा राहत बचाव में कोई सहयोग नही दिया है ऐसे में विपक्षियों को सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का बखान नही करना चाहिए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि कि बाढ़ के हालात से निपटने के लिए सरकार के सभी कारिंदे जी जान से लगे हुए है लेकिन विपक्ष और कांग्रेस ने आरोप और राजनीति करने के सिवा क्या किया।

    बाढ़ प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए करें कांग्रेस सहयोग: परनामी

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बाढ़ को लेकर कांग्रेस की राजनीति करने के बजाय सरकार के साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि जो कांग्रेस अधिकारी प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों पर राजनीति कर रही है वो अपने कार्यकाल में हुए राहत कार्यों के बारें में भी जनता को कुछ बताएं। वर्तमान भाजपा सरकार ने राजस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत बचाव के लिए हेलिकॉप्टर और सेना के विशेष दलों से सहायता कर रही है लेकिन कांग्रेस ने कभी इस प्रकार से राहत बचाव कार्य किए हैं क्या?पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने बताया कि 42 लागों को एयरलिफ्ट किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मुस्तैदी से राहत कार्यों में जुटे है । मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी दो बाद हवाई दौरा कर हालात का जायजा ले चुकी है और बाढ़ प्रभावितों को राहत देने की हरसंभव सहायता कर रही है।

    कांग्रेस को आपसी झगड़ों से फुर्सत नही मदद कहां से करेंगें: राठौड़

    उधर, राजस्थान सरकार के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश में संकट के समय भी कांग्रेस एक जुट नही हो पा रही है। उन्होने कहा कि राजस्थान में भयंकर जल त्रासदी आई है जिसमें राज्य सरकार और प्रदेश की जनता बाढ़ पीड़ितों की सहयोग कर रही है लेकिन कांग्रेस के अधिकारी और कार्यकर्ता आपस में ही कूटनीति का शिकार हो रहे है । जिस समय प्रदेश के लोंगो को राहत की उम्मीद थी कांग्रेस ने उस समय में सहयोग नही दिया है।