मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस महीने देंगी शहरवासियों को 60 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगातें

0
1111

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जनवरी महीने में जेडीए के तीन प्रोजेक्टों का उद्घाटन करेंगी तो तीन प्रोजेक्टों का शिलान्यास भी किया जाएगा। जयपुर विकास प्राधिकरण ने इन विकास कार्यों के उद्घाटन की तैयारियां शुरु कर दी हैं। शहर वासियों को नये साल में कई सौगातें मिलेंगी। नये साल में जेडीए 6 अहम प्रोजेक्ट जनता को समर्पित करेगा। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस महीने 150 करोड़ से अधिक प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी। जेडीए ने ऐसे काम जिनका मुख्यमंत्री को उद्घाटन करना हैं को अंतिम रूप देने का काम कर रहा हैं। वहीं शिलान्यास वाले कार्यक्रमों की भी जेडीए आवश्यक तैयारियों में जुट गया हैं।

कई बड़े विकास कार्यों की दी सौगात, 2000 करोड़ के होने के विकास कार्य

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जिन सुविधाओं की सौगात राजधानी जयपुर के लोगों को देने जा रही हैं उनसे शहर के अलग अलग इलकों में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री राजे अपने मौजूदा कार्यकाल में शहर के लोगों को कई बार बड़े विकास कार्यों को सौगात दे चुकी हैं। सीएम ने 3 अगस्त को ही जेडीए के 2000 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था।

लोगों को हैं विकास कार्यों का इंतजार

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनवरी के महीने में जिन प्रोजेक्टों की सौगात देने वाली हैं उन सभी प्रोजेक्टों का शहर के लोगों को इंतजार हैं। रिद्धी -सिद्धी हाईलेवल ब्रिज का उद्घाटन होने से जहां मानसरोवर और आस पास की दर्जनों कॉलोनियों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं बस्सी का कई साल पुराना रेलवे ओवर ब्रिज बनने से लोगों का सपना पूरा होगा।

इन विकास कार्यों का होगा उद्घाटन

  • रिद्धी-सिद्धी हाईलेवल ब्रिज- प्रोजेक्ट लागत 47 करोड़ रुपए
  • अर्जुन नगर अंडरपास- प्रोजेक्ट लागत 10 करोड़ 50 लाख
  • सेंट्रल पार्क में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट – प्रोजेक्ट लागत 3 करोड़ रुपए

इन प्रोजेक्ट्स का मुख्यमंत्री राजे करेंगी शिलान्यास

  • बंबाला पुलिया का विस्तार- प्रोजेक्ट लागत27 करोड़
  • बस्सी आरओबी- प्रोजेक्ट की लागत 58 करोड़
  • आनंदलोक अंडरपास- प्रोजेक्ट लागत 29 करोड़ रुपए