गहलोत के पतन के बाद कांग्रेस के गढ़ को धराशाही करने के लिए तैयार मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, 1 मई को होगा रोड़ शो

0
3472
Vasundhara Raje Road Show

राजस्थान के गांधी और सूबे के पूर्वमुख्यमंत्री दिग्गज कांग्रेस नेता को पार्टी के ही आत्मघात ने पछाड़ दिया। अब अशोक गहलोत राजस्थान की राजनीति न करके कांग्रेस के लिए गुजरात की राजनीति करने पर मजबूर हो गये है। गहलोत के राजस्थान से जाने की खबर थी कि मुख्यमंत्री राजे ने जोधपुर पर चढ़ाई करने की तैयारी कर ली है। आगामी 30 अप्रैल को जोधपुर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। दो दिवसीय बैठक के बाद  मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 1 मई को जोधपुर में रोड़ शो कर भाजपा को मजबूत करेगी। जोधपुर में एक मई को शाम चार बजे मुख्यमंत्री राजे का रोड़ शो प्रस्तावित है।

भाजपा कार्यकारिणी की बैठक, राजे लेंगी हिस्सा 

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 30 अप्रैल को जोधपुर में होगी। दो दिवसीय इस बैठक में मुख्यमंत्री सहित भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी, कोर कमेटी के सदस्यों के साथ 200 से ज्यादा प्रतिनिधि व नेताओं के जोधपुर आने का कार्यक्रम तय हुआ है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 30 अप्रैल को दोपहर में जोधपुर पहुंचेगी और बैठक में शामिल होगी। एक मई को शाम 4 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का रोड शो होगा।

राजे का शक्ति प्रदर्शन होगा रोड़ शो

यह रोड शो जालोरी गेट से प्रारंभ होकर सिरे बाजार होते हुए घंटाघर पहुंचेगा। मुख्यमंत्री घंटाघर में जनसभा को भी संबोधित कर सकती है। मुख्यमंत्री खुली जीप में चलेगी और नेता व कार्यकर्ता पैदल चलेगे। दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक को लेकर स्थानीय नेता व पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारियों में लग गए हैं। भाजपा जोधपुर में होने वाले मुख्यमंत्री के रोड शो को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है। इसके लिए भाजपा के बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ व्यापारिक संगठनों को भी साथ जोड़ रही है। buybtc.in    rajpalace.com

अशोक गहलोत के घर में राजे की सैंध

मुख्यमंत्री राजे के रोड़ शो को कांग्रेस व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में हमले के बराबर आंका जा रहा है। मुख्यमंत्री राजे का प्रयास है कि इस बार भाजपा पश्चिमी राजस्थान में इस गहलोत के गढ़ में भी सैंध लगाए। चुंकि गहलोत को अब पार्टी के आलाकमान ने ही राजस्थान के उठाकर बाहरी बना दिया है तो ऐसे में गहलोत की ताकत कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री राजे ने राजस्थान में विकास के दम पर राजनीति की है और प्रदेश में किए गये कार्यों के दम पर रोड़ शो में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here