उड़ीसा में मुख्यमंत्री राजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रखेंगी संगठन की सफलता को लेकर पक्ष, नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगेगा विराम

0
2658
Vasundhara Raje Dholpur

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शनिवार को भुवनेश्वर में शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी समेत कई दिग्गज इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। वसुंधरा राजे भुवनेश्वर पहुंचने के बाद हेलीकॉप्टर से पुरी के दर्शन करने पहुंची हैं। कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यमंत्री राजे और परनामी राजस्थान में संगठन की सफलता को लेकर अपना पक्ष रखेंगी।

जीत के कॉन्पिडेंस के साथ बैठक में रहेंगी राजे

विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक लगातार एक चुनाव को छोड़ हर चुनाव में जीत से बढ़े कॉन्फिडेंस के साथ वसुंधरा राजे और परनामी इस बैठक में शामिल होने जा रहे हैं। धौलपुर में हुए विधानसभा के उपचुनाव में रिकॉर्ड ऐतिहासिक जीत के कारण यह कॉन्फिडेंस आगामी विधानसभा चुनाव के प्रति और बढ़ गया है। ऐसे में उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में हो रही बैठक में वसुंधरा राजे राज्य के संगठन की सफलता को लेकर अपना पक्ष रखेंगी।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी यह भी बैठक में

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव 2018 में होने है, धौलपुर उपचुनाव के बाद अब प्रदेश संगठन की और से कोशिश की जाएगी की यह विधानसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में ही हो। लगातार जीत के बाद भाजपा की बैठक में तय है कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों के पास वसुंधरा राजे का कोई विकल्प के रूप में सामने नहीं आने वाला। ऐसे में जीत के बाद उनकी बात में और भी ज्यादा वजन होगा।

राजे को केंद्र में ले जाने की अटकलों को लगेगा विराम

बीच-बीच में राजस्थान से मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हटाए जाने को लेकर अटकलें चलती रहती रही है लेकिन  अब धौलपुर में उपचुनाव जीत के बाद इस प्रकार की अटकलों में नरमी आ गई है। ऐसे में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी ऐसी अटकलें संभव है सामने नहीं आएं। प्रदेशाध्यक्ष परनामी और मंत्री गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ समेत हर कोई इस मुद्दे पर राजे का पक्ष ही लेते दिखाई दे सकते है। प्रदेश संगठन वसुंधरा राजे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए अगले चुनाव में जीत का परचम लहराने की बात कर रहा है।

 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here