मुख्यमंत्री राजे धौलपुर में, युपी जीतने के बाद पहली बार जयपुर आ रहे हैं ओम माथुर, स्वागत के बहाने होगा शक्ति प्रदर्शन

0
5456
CM Vasundhara Raje Om Mathur

उत्तरप्रदेश में भाजपा की जीत में सेहरा बंधवाने वाले भाजपा प्रभार व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर आज दोपहर बाद राजधानी जयपुर आ रहे हैं। युपी जीत के बाद माथुर पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। चुंकि सोशल मीडिया पर खबरे आ रही हैं कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को मोदी सरकार केंद्र में बुला रही हैं और ओम माथुर को राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ओम माथुर राजस्थान में अपना शक्ति प्रदर्शन करने प्रदेश में आ रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर के घमासान को संभालने के लिए दो दिवसिय धौलपुर दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री राजे के गृहक्षेत्र में हो रहे उपचुनाव राजे की साख का सवाल बन गया हैं और यहां कांग्रेस अपनी मनोवैज्ञानिक हार स्वीकार कर चुकी हैं। आपकों बता दे कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को यदि केंद्र में जिम्मेदारी मिलती हैं तो राजस्थान में भाजपा को मजबूत चेहरा नही रहेगा । ऐसे में अगर मुख्यमंत्री राजे को प्रदेश नेतृत्व पर अपना दावा मजबूत करना हैं तो धौलपुर चुनाव भाजपा के पक्ष में जीतना होगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व युपी जीत के नायक माथुर का जयपुर दौरा

भाजपा की युपी जीत के नायक रहे  राजस्थान के दिग्गज नेता ओम माथुर गुरुवार को प्रदेश को दौरे पर रहेंगे। युपी फतह के बाद माथुर पहली बार राजस्थान आ रहे हैं। प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता राजस्थान में माथुर का स्वागत करने के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगे। आपकों बता दे कि प्रदेश के कई बड़े भाजपा नेता और माथुर के समर्थक विधायक प्रदेश की सीमा पर उनका स्वागत करेंगे। माथुर के जयपुर पहुंचने तक 11 अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। राजधानी जयपुर में भी माथुर का स्वागत किया जाएगा जिसके लिए पहले से ही कार्यक्रम निर्धारित किया जा चुका हैं। माथुर की इस तैयारी को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा हैं।

माथुर मोदी और शाह के करीबी

राजस्थान और राष्ट्रीय भाजपा में ओम माथुर का नाम खास माना जाता हैं। माथुर का चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का करीबी हैं। भाजपा की युपी में जीत के बाद प्रदेश में भी माथुर को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती हैं। आपकों बता दे कि केंद्र और प्रदेश में माथुर को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर से उनके समर्थकों में खासा उत्साह हैं।

राजे का धौलपुर दौरा, घौलपुर जीत 2018 विस के लिए महत्वपुर्ण

ओम माथुर जयपुर आ रहे हैं लेकिन सूबे कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धौलपुर उपचुनाव को लेकर व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री राजे दो दिवसिय धौलपुर के दौर पर हैं। धौलपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव को देखते हुए वसुंधरा राजे का दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धौलपुर इलाके के गांव-शहर-ढाणी और मौहल्लों में भाजपा अधिकारी कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा का धौलपुर आना इसी बात की ओर संकेत कर रहा है कि उपचुनाव में भाजपा की सीट किस प्रकार हाथ लगे। दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत सीएम जिले के सभी समाज के नेताओं और लोगों से मिलकर सीट को जिताने के साथ अपनी साख बचाने का प्रयास करेगी ।

2018 के विधानसभा चुनाव का ट्रेलर होगा धौलपुर चुनाव

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ही भाजपा के रुप में देखा जाता हैं। धौलपुर चुंकि मुख्यमंत्री राजे का गृह क्षेत्र हैं ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीट भाजपा के ही खाते में जाएगी। लेकिन 11 बार कांग्रेस का चुनाव मैदान में नेतृत्व करने वाले बनवारी लाल शर्मा भी हार माने वालों में से नही हैं। धौलपुर उपचुनाव को 2018 के प्रदेश के विधानसभा चुनाव के ट्रेलर के रुप में देखा जा रहा हैं। आपकों बता दे कि धौलपुर उपचुनाव जिस पार्टी के खाते में जाएगा उस पार्टी की उम्मीदे विस चुनाव में बढ़ जाएगी।

राजस्थान में भाजपा का फेस वसुंधरा राजे

राजस्थान में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अलावो कोई ऐसा फेस नही हैं जिसके नाम पर जनता वोट कर सके। प्रदेश की जनता की पहली पसंद मुख्यमंत्री राजे ही रही हैं और आगामी चुनाव में भी जनता मुख्यमंत्री राजे के नाम पर वोट करेगी। आपकों बता दे कि ओम माथुर के नाम का प्रोजेक्शन राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए नही हो सकता क्योंकि मुख्यमंत्री राजे के विकास कार्यों, विकास नीतियों और प्रदेश में पकड़ को दरकिनार नही किया जा सकता ।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here