4 माह बाद दौड़ेंगी पिंक सिटी में लो-फ्लोर और मिनी बसें, न्यूनतम किराया 10 रुपए

    0
    868

    जयपुर। कोरोना वायरस के कारण करीब 4 माह पहले थमे सिटी बसों के पहिये गुरुवार से फिर घूमने शुरू हो गये हैं। राज्य की गहलोत सरकार की ओर से अनलॉक 2.0 में सिटी बस संचालन को सशर्त अनुमति देने के बाद गृह विभाग ने इसके आधिकारिक आदेश जारी कर दिये हैं। आज से राजधानी की सार्वजनिक परिवहन सेवा फिर से पटरी पर लौटेगी। इसमें जेसीटीएसएल कंपनी की करीब 100 बसों फिर से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी और करीब 1050 निजी मिनी बस सेवा भी फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। हालांकि डीजल के दामों में बढ़ोतरी के चलते बसों का यात्री किराया बढ़ाया गया है।

    जयपुर शहर में बसों के शुरू होने के साथ ही लाखों यात्रियों को जहां राहत मिलेगी। कोरोना संक्रमण के डर से यात्री भार रहने और अतिरिक्त खर्चे को देखते हुए फ्लोर बसों के किराए में भी वृद्धि की गई है। न्यूनतम किराया सात रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया गया है। वहीं, एसी बसों का न्यूनतम किराया 10 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दिया गया है।

    इस प्रकार होंगे बसों के रुट और शेड्यूल:—

    —  रूटों पर बसें सुबह 6 बजे से 11 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेेंगी।
    —  सुबह 11 बजे से शाम चार बजे के बीच आधे शेड्यूल ही संचालित।
    —  सभी बसें सुबह 5.30 बजे से संचालित होगी।
    —   सभी बसें पूरी सेनेटाइज के बाद ही चलेंगी।

    ये रहेगा अब लो-फ्लोर बसों का किराया-
    नॉन एसी बसों के लिए-
    दूरी किमी में किराया रुपए में

    0-2    10
    2-4    20
    4-8    20
    8-12   30
    12-20  40
    20-28  50
    28-40  60
    40-52  70
    52-62  80

    एसी बसों का किराया
    0-4    20
    4-8    30
    8-12   30
    12-16  40
    16-20  50
    20-24  60
    24-30  70