खलील को मुख्यमंत्री राजे ने दी बधाई, जानिए किस रफ्तार से करते हैं गेंदबाजी

0
651
Raje Congratulated Young Cricketer

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने राजस्थान के युवा क्रिकेटर खलील अहमद को भारतीय क्रिकेट टीम का सदस्य चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। टोंक जिले के निवासी खलील अहमद का चयन हाल ही में एशिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में हुआ है। Raje Congratulated Young Cricketer

खलील ने मुख्यमंत्री राजे से उनके निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि खलील अहमद ने राजस्थान का मान बढ़ाया है। राजे ने उन्हें बेहतर भविष्य और अच्छा क्रिकेट खेलने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खलील के पिता खुर्शीद अहमद और राजस्थान राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान भी उपस्थित थे।

एशिया कप 15 सितंबर से यूएई में शुरु हो रहा है। एशिया कप में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट की विजेता टीम खेलेगी। भारत का पहला मुकाबला 18 सितंबर को क्वॉलिफायर से होगा। 19 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। 14 सदस्यीय इस टीम में टोंक (राजस्थान) के 20 वर्षीय लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद को शामिल किया गया है।

Read More: वसुन्धरा सरकार की 5 मुख्य योजनाएं- जानिए कैसे उठाएं लाभ

कौन है खलील अहमद Raje Congratulated Young Cricketer

टोंक से आए बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद (20) की खासियत है उनकी रफ्तार और लाइन लेंथ। वह 145 किमी/घंटा की औसत रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं। इस दौरान गेंद पर उनका नियंत्रण भी शानदार रहता है। खलील पहली बार तब सुर्खियों में आए जब साल 2016 के आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 10 लाख रुपए में खरीदा और अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि इस सीजन में खलील अहमद को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन सबसे जरूरी चीज जो उन्हें मिली, वह था कोच राहुल द्रविड़ का साथ। Raje Congratulated Young Cricketer

खलील अहमद 2016 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सदस्य थे। उन्होंने इस सीरीज में 12 विकेट चटकाए। फिर खलील को साल 2018 आईपीएल सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। हालांकि उन्हें इस सीजन में भी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला। अब तक वह 17 लिस्ट ए मैचों में 28 और 12 टी20 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं। Raje Congratulated Young Cricketer

खलील को प्रतिभाशाली युवा तेज गेंदबाज माना जा रहा है जो लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। भारत के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी खलील अहमद की तारीफ करते हुए उन्हें एक प्रतिभावान गेंदबाज बताया है। खलील एनसीए में ट्रेनिंग करते रहे हैं और राहुल द्रविड़ को अपना गुरू मानते हैं। Raje Congratulated Young Cricketer

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here