मुख्यमंत्री तीन दिवसीय नागौर दौरे पर, जिले को मिलेंगी कई बड़ी सौगातें

0
1704

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इन दिनों लगातार दौरे कर रही हैं। वे प्रदेश में एक के बाद एक जिले का दौरा कर विधानसभा क्षेत्रवार जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण कर रही है। इन दिनों मुख्यमंत्री राजे नागौर जिले के 3 दिवसीय दौरे पर हैं। तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन सीएम राजे ने जायल और डीडवाना में इंदिरा गांधी नहर परियोजना के तहत 3 हजार करोड़ रुपए की लागत से मीठा पानी पहुंचाने वाले प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। Chief Minister in nagaur

सीएम सुबह जयपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर नागौर पहुंची। इससे पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से नवनियुक्त मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने स्टेट हैंगर पर मुलाकात की। मुख्य सचिव बनने के बाद गुप्ता की मुख्यमंत्री से पहली शिष्टाचार भेंट थी। सीएम राजे ने मुख्य सचिव बनने पर गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम राजे डीडवाना में जिस इंदिरा गांधी नहर परियोजना की शुरुआत की है वो विश्व की 10 सबसे बड़ी परियोजनाओं से में एक है और समय से पहले पूरा होने वाली विश्व की पहली जल परियोजना है। Chief Minister in nagaur

सीएम ने जायल में नहरी पेयजल परियोजना का किया लोकार्पण Chief Minister in nagaur

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जायल में नहरी पेयजल परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से जायल तहसील के 120 गावों को मीठा पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यहां जायल विश्राम गृह और 3 मिसिंग लिंक सड़कें व आठ ग्राम पचायतों में ग्रामीण गौरव पथ का लोकार्पण तथा खाटू बड़ी दरगाह मिसिग लिंक का शिलान्यास भी किया। सीएम राजे ने जायल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। Chief Minister in nagaur

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस यहां के लोगों को मीठा पानी पहुंचाना चाहती तो आज से 10 साल पहले ही क्षेत्र के लोगों को मीठा पानी उपलब्ध करा दिया जाता, लेकिन कांग्रेस राज करना जानती हैं विकास के नाम पर सिर्फ पत्थर लगाती है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सरकार और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से नागौर जिला लगातार विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। सरकार की कोशिश है कि नागौर जिले में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहे।

Read More: राज्य भर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश

मुख्यमंत्री राजे जायल के बाद डीडवाना पहुंची। जहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डीडवाना में सबसे पहले नए बस टर्मिनल का शिलान्यास किया। इसके बाद यहां से पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्यामंदिर के लिए कलश यात्रा को रवाना किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सालासर रोड़ पर बहुप्रतिक्षित जल परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने लाड़नूं रोड रेलवे फाटक पर बने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया। Chief Minister in nagaur

यहां से सीएम राजे बांगड़ अस्पताल पहुंची जहां 300 बेड में क्रमोन्नति कार्य का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लाड़नूं रोड पर नवनिर्मित सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री राजे ने बलदेव राम मिर्धा स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उनका शाम को बांगड़ महिला महाविद्यालय में छात्राओं और युवतियों के साथ संवाद करने का कार्यक्रम भी है। इसके बाद खुली जीप में पूरे शहर का भ्रमण करेंगी। इस दौरान वे नागौर रोड़ आरओबी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगी। राजे रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगी। Chief Minister in nagaur

हमारी कोशिश है कि पढ़ाई और पानी में कोई कमी ना हो: सीएम राजे

मुख्यमंत्री राजे ने डीडवाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी कोशिश है कि पढ़ाई और पानी में नागौर जिले में कोई कमी ना हो। सीएम राजे ने यहां ‘मेरा बदलता राजस्थान, मेरी शान राजस्थान’ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि लड़किया आगे बढ़ेगी तो प्रदेश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान का पहले प्राथमिक शिक्षा में 26वां स्थान था लेकिन हमारी मेहनत से अब प्रदेश दूसरे स्थान पर आ गया है। आज प्रदेश की बेटियां देश-दुनिया में हमें गर्वान्वित कर रही हैं। Chief Minister in nagaur

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि सरकार की 500 करोड़ की दवा फ्री देने की योजना है। प्रदेश के बड़े से बड़े अस्पालों में गरीबों का इलाज हो रहा है, वे स्वास्थ्य होकर लौट रहे हैं। भामाशाह स्वास्थ्य योजना में डीडवाना का अहम योगदान है। उल्लेखनीय है कि नागौर लिफ्ट कैनाल परियोजना के द्वितीय चरण में सरकार को जापान की जायका ने 2938 करोड़ रुपए दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नागौर जिले में विकास कार्यों के लिए मंत्री युनूस खान और सांसद सी आर चौधरी को धन्यवाद दिया। सीएम राजे अगले ​दो दिन भी नागौर में रहेंगी और जिले को कई बड़ी सौगातें देंगी।   Chief Minister in nagaur

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here