मुख्यमंत्री राजे अब वृद्धजनों को देगी थ्री स्टार की सुविधाए, जल्द ही राजस्थान के वृद्धाश्रम होंगे थ्री स्टार

0
1901

राजस्थान की मुखिया मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश के वरिष्ठजनों को सम्मान और आत्मनिर्भर का जीवन देने के लिए नई योजना ला रही हैं। प्रदेश के वृद्धाश्रम में रहने वाले वयोवृद्धजनों के लिए राजे सरकार एक सौगात लेकर आई हैं। अब वृद्धाश्रम में रहने वाले लोगों वृद्धजनों को राज्य सरकार थ्री स्टार की सुविधाएं देने जा रही हैं। इसके लिए राजस्थान का एक दल गुजरात और मध्यप्रदेश में पहले से चल रहे वृद्धाश्रमों को देखने के लिए जाएगा।

पीपीपी मॉडल पर वृद्धजनों को मिलेगी थ्री स्टार की सुविधाए

मंगलवार को राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम नारायण गालव की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराकर दानदाताओं के सहयोग से पीपीपी मॉडल पर थ्री स्टार वृद्धाश्रम खोलने का प्रयास किया जाएगा। इन वृद्धाश्रमों में भोजन की जिम्मेदारी राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से की जा सकेगी।

समस्याओं के समाधान के लिए बनेगा वेब पोर्टल

चिकित्सा विभाग द्वारा वृद्धजनों के लिए दवाइयां लेने एवं पंजीयन कराने के लिए अलग से काउंटर खोलने के भी आदेश जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि वृद्धजनों की समस्या के समाधान के लिए वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड अपने स्तर पर वेब पोर्टल तैयार करेगा, जिस पर वृद्धजन अपनी समस्याएं भेज सकेंगे। उन्होंने बताया कि गांवों, शहरों में ऐसे स्थानों का चयन किये जाने का प्रयास किया जायेगा, जहां सर्दी, गर्मी व वर्षा में वरिष्ठ नागरिकों को बैठने की सुविधा उपलब्ध हो।

बोर्ड का एक दल जाएगा गुजरात व मध्यप्रदेश

बैठक में बोर्ड द्वारा गुजरात तथा मध्य प्रदेश में वरिष्ठ नागरिकों की गतिविधियों एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का अध्ययन करने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष एवं बोर्ड के तीन सदस्यों के एक दल द्वारा भ्रमण करने का निर्णय लिया गया।