
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान के हर जरूरतमंद को दो वक्त का खाना देने की महत्वकांक्षी योजना अन्नपूर्णा रसोई योजना की सराहना प्रधानमंत्री मोदी भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री राजे की इस योजना को देश के कई दूसरे राज्यों ने भी अपनाया हैं। हाल ही में उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने अन्नपूर्णा रसोई योजना को लागू किया हैं। वर्तमान में प्रदेश के कई जिलों में अन्नपूर्णा रसोई योजना संचालित की जा रही हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री राजे इस योजना का विस्तार करना चाहती हैं ताकि प्रदेश के सभी जरूरतमंदो को उचित मुल्यों पर खाना मिल सके।
असहाय और जरूरतमंदों को मिल रहा है सस्ता खाना
राजस्थान सरकार राज्य में अन्नपूर्णा रसोई योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। संभाग मुख्यालयों जिला मुख्यालयों के बाद अब सरकार राज्य के हर निकाय में इस योजना की शुरुआत करने जा रही है। राज्य में असहाय लोगों को कम कीमत पर नाश्ता और भोजन उपलब्ध करवाने के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से सस्ता 5 रुपए में नाश्ता और 8 रुपए में भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
संभाग मुख्यालय, जिला मुख्यालय के बाद अब निकायों में भी मिलेगा खाना
राज्य में 15 दिसंबर से शुरू की गई इस योजना से सरकार अब तक लाखों लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध करा चुकी है और अब इस योजना को सरकार संभाग मुख्यालय से प्रत्येक निकाय के स्तर पर शुरू करने जा रही है। अन्नपूर्णा रसोई योजना की संभाग मुख्यालयों और जिला मुख्यालयों पर मिली सफलता के बाद अब सरकार अन्नपूर्णा रसोई योजना की वैन्स की संख्या बढ़ाने का साथ ही राज्य के हर निकाय में इस योजना की शुरुआत करने जा रही है। इससे 190 शहरों में लोगों को सस्ता खाना मिलेगा।
खाने व नाश्ते का मीनू होगा चेंज, दो रुपए में मिलेगा मिनरल वाटर
इस बार सरकार व्यंजनों की संख्या भी बढ़ाने के साथ ही दो रुपए में बोतलबंद मिनरल वाटर उपलब्ध कराएगी। साथ ही वेन में जीपीएस सिस्टम भी सरकार ने अनिवार्य कर दिया है। अब से योजना के तहत वैन्स में दिन में तीन बार खाने व नाश्ते का मेन्यू चेंज करने की शर्तें भी रखी हैं।


