गंगापुर सिटी को इसी माह मिलेगा चम्बल का मीठा पानी: मुख्यमंत्री

    0
    1237
    Chambal Water
    गंगापुर सिटी को इसी माह मिलेगा चम्बल का मीठा पानी: मुख्यमंत्री

    राजस्थान में पिछले चार वर्षों में राज्य सरकार ने प्रदेश के बड़ी संख्या में लोगों को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया है। सरकार ने पेजयल व्यवस्था सुधारने के लिए भरसक प्रयास किए हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना प्राप्त कर रहा एमजेएसए यानि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान से भी बड़ी राहत के काम हुए हैं। Chambal Water

    साथ ही इससे जल स्तर में भी बढ़ोतरी हुई है। एमजेएसए के दो चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं, फिलहाल एमजेएसए का तीसरा चरण प्रगति पर है। एमजेएसए के अलावा राजे सरकार ने कई बड़े प्रोजेक्ट लाकर प्रदेशभर में पेयजल पहुंचाया है। कई बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य प्र​गति पर है, जल्द ही ये परियोजनाएं भी जनता को समर्पित कर दी जाएगी। Chambal Water 

    प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाल ही में अपने तीन दिवसीय सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर थीं। इस दौरान राजे ने जिले के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने यहां स्थानीय लोगों की मागों पर गौर करते हुए त्वरित घोषणा की और निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री राजे ने दौरे के पहले दिन चौथ का बरवाड़ा में खण्डार विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। दूसरे दिन गंगापुर सिटी में बामन​वास विधानसभा क्षेत्र और तीसरे और अंतिम दिन गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गंगापुर सिटी की वर्षों से चली आ रही पेयजल मांग इसी माह तक पूरे होेन की घोषणा की।

    Read More: सचिन पायलट ने बताया, कांग्रेस कैसे जुटाएगी राजस्थान में बहुमत

    चम्बल-सवाई माधोपुर-नादौती परियोजना से मिलेगा गंगापुर सिटी को पेयजल Chambal Water 

    मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गंगापुर सिटी में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के सभी हिस्सों में पेयजल और सिंचाई के लिए समुचित पानी उपलब्ध कराने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रही है। इनके माध्यम से पेयजल संकट वाले कई क्षेत्रों में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध करा दिया गया है। सीएम राजे ने कहा कि वर्ष 2005 में शुरू हुई चम्बल-सवाई माधोपुर-नादौती पेयजल परियोजना से अब गंगापुर सिटी शहर को भी जल्द पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगापु​र सिटी को इसी माह के अंत तक पीने योग्य पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

    13 वर्ष पुरानीलिफ्ट परियोजना को हमारी सरकार ने किया पुनर्जीवित

    गंगापुर सिटी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सीएम राजे ने क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 13 वर्ष पहले शुरू की गई इस लिफ्ट परियोजना को हमारी सरकार ने पुनर्जीवित किया है। प्रमुख शासन सचिव जल संसाधन रजत कुमार मिश्र ने बताया कि परियोजना का काम तेजी से चल रहा है और मंडरायल तक चम्बल का पानी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिन में गंगापुर सिटी तक चम्बल का पानी पहुंच जाएगा जिससे क्षेत्र में प्रतिदिन 50 लाख लीटर अतिरिक्त पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी।

    राजे ने बीसलपुर-बौंली जल परियोजना का किया अवलोकन Chambal Water 

    मुख्यमंत्री राजे ने दौरे के अंतिम दिन बीसलपुर जल परियोजना के तहत 19 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से निर्मित बौंली स्थित पम्पिंग स्टेशन का भी अवलोकन किया। इस परियोजना में 28 मई 2017 को बौंली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति शुरू हो गयी थी। मुख्यमंत्री का यहां पहुंचने पर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया और लम्बे समय से चल रही पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए आभार व्यक्त किया।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here