देवर ने शादी का झांसा देकर भाभी से बनाए संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    0
    810

    जयपुर। प्रदेश के सीकर जिले से रिश्ते को तार—तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के एक गांव में देवर लगने वाले एक युवक ने शादीशुदा महिला को ब्लैकमेल किया है। आरोपी ने दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए। फिर महिला के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। महिला ने शादी के लिए कहा तो इनकर कर दिया। परेशान होकर महिला थाने पहुंच अपनी शिकायत दर्ज करवाई। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

    दो साल पहले बातों में फंसाया
    यह मामला खंडेला थाना इलाके के खटूंदरा गांव का है। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश जाट पुत्र भागीरथमल को गिरफ्तार किया है। ओमप्रकाश ने गांव की एक महिला जो रिश्ते में भाभी लगती है। उसे दो साल पहले बातों में फंसाया। दोनों के बीच संबंध हो गए। उसने महिला को शादी करने का झांसा दिया। महिला जब भी शादी के लिए बोलती वह बात को टाल जाता। एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपी युवक ने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो उसके पास होना बताया, उनको वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला के साथ ज्यादती करता रहा।