निकाय चुनाव 2021 : फूंक-फूंककर कदम रख रही है कांग्रेस

    0
    820

    जयपुर। प्रदेश में होने वाले 90 नगर निकायों के चुनाव में अब कुछ दिन ही शेष बचे है। इन चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झौंक दी है। हाल ही में संगठन में हुई नियुक्तियों के बाद ये पहले चुनाव हैं और कांग्रेस इसमें और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की कवायद में जुटी है। इसके लिये वह बेहद फूंक-फूंककर कदम रख रही है। आपको बता दें कि हाल ही में 90 नगर निकायों में नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न हो हुई है। अब 28 जनवरी को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है।

    कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
    राजनीतिक दलों ने निकाय को इस रण को फतेह करने की कवायदें तेज कर दी है। कांग्रेस इस चुनाव में पिछली बार से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद संजोए बैठी है। हाल ही में पार्टी में प्रदेश स्तर पर संगठन पदाधिकारियों की नियुक्तियां हुई है। उसके बाद पार्टी ज्यादा उत्साह के साथ मैदान में है।

    संगठन पदाधिकारियों से चर्चा
    पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा लगातार चुनाव को लेकर संगठन पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों को फील्ड में जाने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं जिन प्रत्याशियों को टिकट दिए गए हैं उनसे मुख्यालय स्तर पर लगातार सम्पर्क साधा जा रहा है। जिला स्तर के संगठन पदाधिकारियों से भी लगातार चर्चा की जा रही है। पीसीसी चीफ का कहना है कि सरकार के कार्यों को कार्यकर्ता जोर-शोर से आम लोगों तक पहुंचाने में जुटे हैं।