राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा की ​जीत सुनिश्चित, जनता ने विकास पर लगाई मुहर: मुख्यमंत्री राजे

    0
    793
    Rajasthan assembly polls

    राजस्थान विधानसभा चुनाव-2018 में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित है। प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन एवं सुशासन, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व और राज्य सरकार के विकास पर अपनी मुहर लगा दी है। अब 11 दिसम्बर को नतीजे सबके सामने होंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का। उन्होंने अपने विचार झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र में मतदान के ठीक बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उनके सामने रखे। Rajasthan assembly polls

    उन्होंने पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी की कड़ी मेहनत के चलते हम फिर से भारी अंतर से विजयी होकर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। वसुन्धरा राजे ने प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न होने पर प्रदेशवासियों को धन्यवाद एवं बधाई भी दी। Rajasthan assembly polls

    Read More: BJP confident of forming government again in Rajasthan

    मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने वोट डालकर प्रदेश में विकास का चुनाव किया है। मतदान का भारी प्रतिशत यह स्पष्ट करता है कि राजस्थान में भाजपा बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों से संभव हो सका है कि हम एक बार फिर से प्रदेश में सरकार बनाने में कामयाब होंगे। Rajasthan assembly polls

    आज वोट के माध्यम से जनता ने जो विश्वास और समर्थन भाजपा को दिया है। आने वाले समय में हमारी सरकार उसे बनाए रखेगी और राज्य में ’सबका साथ-सबका विकास’के भाव एक समर्पित शासन देगी।

    बता दें, 7 दिसम्बर को प्रदेश में 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। इस चुनाव में 3 करोड़ से अधिक जनता से भाग लिया। मतदान का प्रतिशत 74.08 फीसदी रहा है। विधानसभा की कुल 200 सीटों पर 2274 उम्मदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है।

    भाजपा-कांग्रेस के साथ तीसरे मोर्चे ने चुनावों को त्रिकोणीय बना दिया है। राजस्थान के साथ मध्यप्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में भी विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं जिनका परिणाम 11 दिसम्बर को आना है।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here