बिप्लब देब बने त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री: मुख्यमंत्री राजे ने की शिरकत

    0
    596
    biplab deb

    बीजेपी यानि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वोत्तर राज्यों में हुए हालिया विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है। भगवा अब देश की 70 प्रतिशत से ज्यादा आबादी की पहली पसंद बन गया है। बीजेपी की देश के कुल 22 राज्यों में अपनी सरकार है। जिसमें तीन पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में हाल ही में अपनी सरकार बनाई है। वहीं, बीजेपी की प्रतिद्वंदी और देश की सबसे पुरानी व बड़ी पार्टी कांग्रेस अब मात्र 4 राज्यों में सिमटकर रह गई है। बीजेपी ने पूवोत्तर राज्यों में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करते हुए त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। बीजेपी ने ​60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में 35 सीटें हासिल कीं हैं। वहीं उसकी सहयोगी जनजातीय पार्टी आईपीएफटी ने आठ सीटों पर कब्जा जमाया है। इस तरह वाम गढ़ में दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनीं है। सीपीएम ने 16 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। यहां कांग्रेस का पहली बार सूपड़ा साफ हुआ है। इसके अलावा एक सीट पर चुनाव नहीं हो पाया था। biplab deb

    त्रिपुरा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं राजस्थान की सीएम राजे

    vasundhara raje jobs

    राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शुक्रवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने बिप्लब देब को त्रिपुरा का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम राजे शुक्रवार को प्रातः झुंझुनूं से रवाना होकर त्रिपुरा के अगरतला पहुंचीं थी। उन्होंने यहां असम राइफल्स ग्राउण्ड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर झालावाड़-बारां लोकसभा क्षेत्र सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री राजे ने इसके बाद त्रिपुरा के उदयपुर जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने यहां पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह का शामिल हुए। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को ही अगरतला पहुंच गए थे। biplab deb

    Read More: I knew my grandmother and father would be killed for taking a stand: Rahul Gandhi in Singapore

    पीएम मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में देब ने ली शपथ biplab deb

    त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत के बाद बिप्लब कुमार देब शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में देब के साथ नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने मुख्यमंत्री के रूप में बिप्लब कुमार देब, उपमुख्यमंत्री के रूप में जिष्णु देव शर्मा और अन्य मंत्री पदों पर विजयी विधायकों को शपथ दिलाई। समारोह में पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्य भी शामिल हुए। इस शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी शामिल रहे। बिप्लब देब के कैबिनेट में एनसी देव भी शामिल हुए हैं। वे हालिया त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीते हैं। साथ ही वे आदिवासी संगठन आईपीएफटी के मुखिया एनसी देव ऑल इंडिया रेडियो में भी काम कर चुके हैं। त्रिपुरा जीत बीजेपी के लिए इसलिए भी खास और बड़ी है कि यहां पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को एक सीट पर जीत नहीं मिली थी, इस बार पूर्ण बहुमत से बीजेपी को जीत मिली है। biplab deb

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here