राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में अब भूपेन्द्र यादव का भी नाम शामिल

0
2471
BJP Party President

राजस्थान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी के इस्तीफे के बाद से यह पद रिक्त चल रहा है। प्रदेश में पिछले दो महीनों से खाली पड़े भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर चल रही कश्मकश के बीच हाल ही में भूपेन्द्र यादव के रूप में नए दावेदार का नाम सामने आया है।  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव का नाम उस वक्त सामने आया है जब प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कोर कमेटी के सदस्यों को दिल्ली बुलाया गया।BJP Party President

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के साथ बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर हाउस में एक अहम बैठक में गृहमंत्री, सांसदों और कोर कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक ली थी। इस बैठक में सीएम राजे के साथ प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भूपेन्द्र यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केन्द्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी, प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया और पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ आदि शामिल थे। BJP Party President

Read More: मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेगी ‘अन्नपूर्णा दूध’ योजना का शुभारंभ, जानें क्या है सरकार का मकसद

राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर इसी सप्ताह हो सकती है नियुक्ति BJP Party President

बीकानेर हाउस में अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य नेता भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। यहां अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत प्रमुख नेताओं को दिल्ली बुलाया था। पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने 16 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दिया था और तब से करीब 2 महीने तक पार्टी बिना अध्यक्ष की स्थिति से गुजर रही है। इस बीच प्रदेशाध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में कई नेताओं के नाम सुर्खियों में आए।

आखिर में केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का नाम सामने आया, लेकिन प्रदेश नेतृत्व से शेखावत के नाम पर सहमति नहीं मिलने से प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा फिर से अटक गई। लेकिन अब माना जा रहा है कि राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव की राजस्थान भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की जा सकती है। इस सप्ताह के अंत तक अमित शाह प्रदेशाध्यक्ष के नाम की घोषणा कर सकते हैं। BJP Party President

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here