भारत रत्न अटलजी राष्ट्रीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

0
1609
Atal Bihari Vajpayee Funeral
Atal Bihari Vajpayee Funeral

भारत रत्न सम्मान से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पार्थिव देह आज पंच तत्व में विलीन हो गई। उन्हें उनकी पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुखाग्नि दी। नमिता अटलजी की दत्तक पुत्री है। पूर्व प्रधानमंत्री को पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई है। इस मौके पर सेना की तीनों टुकड़ियों ने तोपों की सलामी दी। Atal Bihari Vajpayee Funeral

अटलजी के अंतिम संस्कार में भूटान के शासन जिग्मे खेसर नामग्याल वांग्चुक, अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली सहित कई अन्य विदेशी गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए। अटल बिहारी वाजपेयी पूर्ण पांच साल की अवधि की सेवा करने वाले पहले गैर-कांग्रेस प्रधानमंत्री थे। भारत सरकार ने 2014 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। Atal Bihari Vajpayee Funeral

Atal Bihari Vajpayee Funeral
Atal Bihari Vajpayee Funeral

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित मुख्यालय से दोपहर एक बजे अटलजी की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसमें सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। उनकी इस अंतिम विदाई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवानी सहित कई अन्य नेताओं सम्मिलित हुए। विजयघाट पर मुखाग्नि से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अटलजी के परम मित्र लाल कृष्ण आडवानी व अमित शाह आदि ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित कर नम आंखों से भाव ​भीनी श्रद्धांजलि दी।

Read More: भाजपा राजनीति के नायक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

इस मौके पर उप राष्ट्रपति वेकैंया नायडू, राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद अनुराग ठाकुर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी संगठन महासचिव अशोक गहलोत सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व नेता उपस्थित रहे। Atal Bihari Vajpayee Funeral

उनके निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय और राजकीय शोक घोषित किया गया है। यहां डेढ़ एकड़ में अटलजी का स्मारक बनाया जाएगा। पूरे देश की सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में आज अवकाश की घोषणा हुई है। भारतीय जनता पार्टी के भीष्म पितामह और देश के 10वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले अटल बिहारी वाजपेयी 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। आज भाजपा की 63 साल पुरानी राजनीति का एक वृक्ष गिर गया है। कहना गलत न होगा कि देश की निष्पक्ष और उच्च कोटि की राजनीति का एक महत्वपूर्ण अध्याय आज समाप्त हो गया है।

 

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here