ओबामा आएंगे भारत

    0
    862
    राष्ट्रपति ओबामा

    पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा जल्द ही भारत आने वाले हैं। ओबामा का भारत आना कंफर्म भी हो गया है। हालांकि इस बार वे भारत सरकार की ओर से निमंत्रण पर भारत नहीं आ रहे हैं। दरअसल, पूर्व राष्ट्रपति ओबामा 1 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित एक टाउन हॉल में ओबामा फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए जा रहे एक कार्यक्रम में भारत आ रहे हैं। ओबामा फाउंडेशन की द्वारा आयोजित किए जाने वाले इस कार्यक्रम में वे भाग लेने लोगों को संबोधित करेंगे। ओबामा यहां एक सक्रिय नागरिक होने का मतलब और इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

    विविधता में एकता वाला और सबसे युवा देश है भारत

    फाउंडेशन की ओर से जारी किए गए एक बयान में, भारत को दुनिया भर के देशों में सांस्कृतिक, धार्मिक, भाषायी विविधता और जातीय रूप से दुनिया के विभिन्न राष्ट्रों में से एक माना है। कहा गया है भारत की औसतन आयु 35 वर्ष है इस वजह से इंडिया सबसे युवा देश है। भारत अगर अपनी युवा शक्ति की ताकत को समझ ले तो आने वाले समय में दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति होगा। दरअसल, अन्य देशों के मुकाबले इंडिया में यूथ की संख्या सबसे ज्यादा है जिसके कारण इंडिया के प्रगति के रास्ते अन्य देशों के मुकाबले बहुत ज्यादा है।

    Read More: http://rajasthantruths.com/rajasthan-stalwarts-top-5-politicians-of-rajasthan/

    भारतीय नागरिकों को बदलाव के लिए नवीन तरीके ढूंढने होंगे

    फाउंडेशन ने अपने बयान में कहा है कि पूरे भारत में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए नवीन तरीके ईजाद करने होंगे। जिससे भारत तो विकास करेगा ही साथ ही इसका लाभ समूचे विश्व को होगा। भारतीय में बदलाव लाने से देश के युवा भारत को जल्द ही विकसित राष्ट्रों की सूची में शामिल करवा सकते हैं। युवा किसी भी देश की बड़ी ताकत होती है और भारत के पास दुनिया में सबसे ज्यादा युवा है। ऐसे में युवा देश के विकास में योगदान दें तो भारत दुनिया के विकसित देशों के बीच जल्द ही अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा।

    इवांका ट्रम्प भी आ रही है इसी माह भारत

    अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प भी इसी माह भारत दौरे पर आने वाली हैं। दरअसल, वे हैदराबाद में होने वाले ग्लोबल आंत्रप्रेन्योर समिट (जीईएस) में शामिल होने आ रही हैं। यह जीईएस का 8वां सम्मेलन होगा। इस समिट में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे। इवांका पीएम मोदी के निमंत्रण पर ही भारत आ रही है। जीईसी की शुरुआत साल 2010 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी। भारत के लिए यह पहला मौका है जब वह इस समिट का आयोजन करने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिका दौरे पर ही भारत को इस समिट का आयोजन करने का मौका मिला था।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here