9568 अध्यापकों की अगस्त तक होगी नियुक्ति, 20 जुलाई से जारी होंगे परिणाम

    0
    3434
    vasundhara-raje

    शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतरी से काम कर रही राजस्थान सरकार की कार्यप्रणाली से प्रेरित होकर राज्य का लोक सेवा आयोग भी अब अपने काम-काज में गति और गुणवत्ता ला रहा है। अभी कुछ महीने पहले आयोजित हुई वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा- 2016 के परिणाम अब आरपीएससी 20 जुलाई से निकालने की तैयारी कर रहा है। विषयवार आयोजित हुई इस परीक्षा में इसके बाद हर 2-3 दिन के गेप के बाद अगले विषय का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 5 अगस्त तक सभी आठों विषयों के परिणाम जारी कर दिए जायेंगे। इस तरह राज्य के सरकारी स्कूलों को इस वर्ष के 15 अगस्त तक 9568 वरिष्ठ शिक्षक मिल सकते हैं।

    5 अगस्त तक सभी विषयों के परिणाम ज़ारी किये जा सकते है:

    राज्य के सरकारी विद्यालयों का साल-दर-साल बेहतर प्रदर्शन को देखकर आयोग इसी 15 अगस्त तक  9568 वरिष्ठ शिक्षकों की नियुक्ति पर काम कर रहा है। शिक्षक भर्ती को लेकर आयोजित हुई इस परीक्षा के पहले पेपर जी. के. की स्कैनिंग शुरू कर दी गई है। अब राजस्थान लोक सेवा आयोग का प्रयास है कि इस परीक्षा के पहले विषय का परिणाम 20 जुलाई को घोषित कर दिया जाए। व सभी विषयों से सम्बंधित परीक्षाओं के परिणाम 5 अगस्त तक जारी कर दिए जाये। ताकि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी तरह की देरी न हो।

    पदों की संख्या में करीब 50% की बढ़ोतरी की:

    राज्य में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने पर सरकार पहले से ही ज़ोर दे रही है। पहले जहाँ वरिष्ठ अध्यापक भर्ती के कुल 6468 पद थे। लेकिन अब राज्य सरकार ने इस भर्ती में करीब 50 प्रतिशत पद संख्या और बढ़ा दी। सरकार के इस निर्णय से अब कुल 9568 पदों पर यह भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। इस भर्ती के लिए पदों का वर्गवार विवरण लोक सेवा आयोग करेगा।

    आठ विषयों के शिक्षकों की होगी भर्ती:

    सरकार ने इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से आठ विषय के शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। अब भर्ती परीक्षा के परिणाम आने पर सरकार इन आठ विषयों – हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत, उर्दू और पंजाबी विषयों के शिक्षकों को नियुक्ति देगी। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए सभी विषय बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसे देखते हुए आयोग अब इस परीक्षा के आधार पर भर्ती होने वाले सभी विषयों के शिक्षकों के परिणाम को जल्द से जल्द जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

    परिणाम के तुरंत बाद नियुक्ति प्रक्रिया होगी शुरू:

    राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. ललित पंवार ने बताया है कि अब आयोग जल्द से जल्द इस परीक्षा के सभी विषयों के शिक्षकों की भर्ती पर परिणाम जारी कर देगा। 5 अगस्त तक सभी विषयों के परिणाम जारी कर सरकार अगले 10 दिनों के अंदर 15 अगस्त तक चयनित शिक्षकों को नियुक्ति दे देगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सीधी भर्ती दी जाएगी। इसके लिए किसी तरह की साक्षात्कार प्रक्रिया नहीं है। इसलिए परिणाम आने के तुरंत बाद हफ्तेभर के अंदर ही नियुक्ति प्रक्रिया आरम्भ हो जाएगी।