अमित शाह का जयपुर दौरा, इन 10 अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    0
    774
    Amit Shah Jaipur Visit

    अगामी राजस्थान विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 20 और 21 जुलाई को रखी गई है। इसी उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी इसमें शामिल होने जयपुर पधार रहे हैं। Amit Shah Jaipur Visit

    शाह कार्य समिति के समापन के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे और आगामी राजस्थान विधानसभा चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 जुलाई को जयपुर आएंगे। इस दौरान निम्न 10 अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में …. Amit Shah Jaipur Visit

    Read More: पेयजल योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्धता की नियमित निगरानी करें: मुख्यमंत्री

    1. राजस्थान का चुनावी रोडमेप। किस तरह से लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव। कांग्रेस को घेरने की रणनीति पर जरूरी विचार होगा। Amit Shah Jaipur Visit
    2. चुनाव के लिए समिति का गठन और संभावित नामों पर चर्चा।
    3. प्रदेश में जातिगत समीकरण पर चर्चा होगी। बड़ी जातियों को साधने के साथ दलितों को साथ रखना होगा। गुर्जरों व राजपूतों की नाराजगी दूर करने पर होगा ध्यान। Amit Shah Jaipur Visit
    4. लोकसभा चुनावों को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में जो निर्णय हुए थे, उनकी वर्तमान स्थित पर नजर होगी।
    5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के प्रस्तावित दौरे पर विचार—विमर्श।
    6. प्रदेश के विभिन्न मुद्दे जिनपर कार्य किया जा रहा है और किया जा सकता है।
    7. संगठन की टीम में फेरबदल किया जाना निश्चित है। ऐसे में किन नए लोगों को जगह मिलती है और किन पुरानों को वापस बुलाया जाता है, दोनों बातों पर चर्चा होगी। Amit Shah Jaipur Visit
    8. संगठन के आगामी कामकाज पर नजर होगी। Amit Shah Jaipur Visit
    9. बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती पर ध्यान दिया जाएगा। इससे संबंधित रणनीति तैयार होगी।
    10. विस्तारक योजना की अब तक की रिपोर्ट पर बहस होगी। योजना को अधिक प्रभावी बनाने पर भी चर्चा होगी।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here