वसुंधरा राजे की हुई अमित शाह से मुलाकात: बड़े फेरबदल के संकेत

    0
    861
    amit shah vasundhara raje

    राजस्थान में विधानसभा चुनावों को अभी 6 माह शेष हैं लेकिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पूरी तरह चुनाव के मोड़ में आ गई है। इस समय राजे वह सभी राजनीति दांव खेलने को तैयार है जो उनकी एवं भाजपा की सरकार में वापसी करा सके। इसी संबंध में मुख्यमंत्री राजे दिल्ली पहुंच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर लौटी हैं। साथ ही अन्य हाई कमान मंत्रियों से भी उनकी मुलाकात हुई है। Amit Shah Vasundhara Raje

    गौर करने वाली बात यह है कि जब से मुख्यमंत्री राजे दिल्ली पहुंची है, मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। राजे का अमित शाह से मिलना मंत्रीमंडल में किसी बड़े फेरबदल का संकेत भी दे रहा है। Amit Shah Vasundhara Raje

    Read more: जानें.. क्या है राजस्थान सरकार का ‘कुशल मंगल कार्यक्रम’

    जिस तरह राजस्थान उपचुनावों में कांग्रेस को एक तरफा जीत हासिल हुई है, उसे देखते हुए प्रदेश में संगठन और सरकार में फेरबदल की सुगबुगाहट कई दिनों से चल रही है। लेकिन कैबिनेट की बैठक से ठीक पहले मुख्यमंत्री का दिल्ली पहुंचना कई अटकलों को जन्म दे गया। कहना गलत न होगा कि राजे का सीधे पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात मंत्रीमंडल में कई मंत्रियों की छुट्टी और कुछ नए व युवा चेहरों को प्रवेश दिला सकता है। Amit Shah Vasundhara Raje

    शायद यही वजह है कि आला अधिकारियों को राजस्थान के हर मोर्चे पर जमीनी सर्वे के लिए लगा दिया गया है। जनता की नब्ज खोजते यह सभी कार्यकर्ता अब जनता का मर्म भी टटोल रहे हैं ताकि उपचुनाव की हार के कारणों का पता लगाया जा सके। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश अपने तीन दिवसीय प्रवास पर जयपुर आए हुए हैं। उन्होंने भी सातों मोर्चों के अध्यक्ष-महामंत्रियों की बैठक बुलाकर जनता के बीच जाकर काम करने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे में लगना स्वभाविक है कि जल्द होने वाली कैबिनेट बैठक में कई क्रांतिकारी फैसले होते नजर आ सकते हैं।  Amit Shah Vasundhara Raje

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here