भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा, जब तक पार्टी की सरकार नहीं बन जाती मैं अपने घर नहीं जाऊंगा

0
2917
Rajasthan Assembly Elections
Madanlal Saini BJP Rajasthan president

राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पूरे चुनावी रंग में नज़र आ रहे है। करीब 75 दिन से खाली चल रहे राजस्थान भाजपा अध्यक्ष पद पर हाल में नियुक्ति कर दी गई है। हाईकमान की ओर से नियुक्ति पत्र जारी करने के बाद राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शपथ ली। पार्टी हाईकमान ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एक ​वरिष्ठ कार्यकर्ता और वर्तमान में राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को चुना। Rajasthan Assembly Elections

इस फैसले से भाजपा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया ​कि पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी अहम पद दिया जा सकता है। इससे पहले सैनी को कुछ माह पहले प्रदेश में राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में निर्विरोध राज्यसभा भेजा गया। इसके बाद अब पार्टी हाईकमान ने सैनी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कि​या है। Rajasthan Assembly Elections

नवनियुक्त अध्यक्ष सैनी के जिम्मे प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव और 2019 में होने वाले आम चुनाव है। ये दोनों चुनाव में उनकी कार्यकर्ताओं के बीच सामांजस्य और राजनीतिक समझ से चुनाव में फतेह की रणनीति की पहचान भी सामने दिखेगी। इसलिए ये चुनाव पार्टी के साथ सैनी के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है।

Read More: क्या है‘अनुप्रति योजना’: कैसे पाएं लाभ

राजस्थान से सभी 25 सांसदों को एक बार फिर संसद भेजना भी है लक्ष्य Rajasthan Assembly Elections

नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि राजस्थान के सभी 25 सांसदों को एक बार फिर संसद भेजना उनके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार नहीं बन जाती तब तक मैं अब अपने घर सीकर नहीं जाऊंगा। जयपुर पार्टी कार्यालय ही अब मेरा घर है। सैनी ने कहा कि पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना लक्ष्य है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने सोमवार को अजमेर के श्रीनगर रोड स्थित एक निजी होटल में अजमेर भाजपा की ओर से रखे स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। Rajasthan Assembly Elections

मेरे नाम की घोषणा से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट के माथे पर छूट गए पसीने Rajasthan Assembly Elections

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा उनके नाम की घोषणा के समय टीवी देख रहे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के माथे पर पसीने छूट गए। उन्हें पता है कि सैनी अपने घर परिवार से ज्यादा पार्टी को महत्व देते हैं। इसी कारण वह आजकल परेशान से नजर आ रहे हैं। सैनी ने कहा कि आज तक किसी ने देश के स्वाभिमान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह करके देश को गौरवान्वित किया है।

उनके प्रयासों से मुस्लिम देशों में मंदिर बनवाए गए हैं, सीरिया में सालों से बंद भारतीयों को छुड़वाया गया। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी माली समाज से हैं, और भाजपा ने नए प्रदेशाध्यक्ष भी। अब तक माली समाज के एक बड़े हिस्से को कांग्रेस के वोटर के रूप में देखा जाता रहा है। ऐसे में अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी इसी समाज से होने माली समाज के वोट भाजपा को भी मिलना तय है, जिससे पार्टी प्रदेश में और मजबूत होगी।

RESPONSES

Please enter your comment!
Please enter your name here