जयपुर में 4 साल बाद अक्टूबर में सबसे सर्द रात, अगले तीन दिन में बढ़ेगी और ठंड

    0
    419

    जयपुर। पिछले कुछ दिनों से लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजस्थान में धीरे धीरे अब ठंड बढ़ने लगी है। राजधानी जयपुर में बीती रात पिछले चार साल में अक्टूबर महीने की सबसे सर्द रात रही। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर समेत 10 शहरों में बीती रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री या उससे नीचे रहा। सबसे सर्द रात सीकर जिले के फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर मौसम विभाग की माने तो अगले 4-5 दिन प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और धूप खिलेगी। वहीं रात में पारा भी एक से दो डिग्री तक नीचे जा सकता है।

    बीते 4 साल में अक्टूबर में सबसे कम तापमान
    जयपुर शहर बीती रात 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो पिछले 4 साल में अक्टूबर के महीने में सबसे कम तापमान रहा। इससे पहले पिछले साल 2016 में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान 29 अक्टूबर को जयपुर का दर्ज हुआ था। जयपुर में बढ़ती सर्दी को देखते हुए जयपुर कलेक्टर ने नगर निगम प्रशासन को अस्थायी रैन बसेरे लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि रात में कोई भी बेघर खुले में नहीं सोये। राजस्थान में बीती रात सबसे ज्यादा सर्दी सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में रही। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    RESPONSES

    Please enter your comment!
    Please enter your name here