चिदंबरम और लालू पर सीबीआई, इनकम टैक्स का सांया, दोनों के 36 ठिकानों से करोड़ों की बेनामी संपत्ति का होगा खुलासा

0
1149

सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के यहां करीब 36 ठिकानों पर छापेमारी की हैं। दोनों नेताओं के यहां से करोड़ो रुपए की बेनामी संपत्ती उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने आज सुबह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के चेन्नै स्थित आवास पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक चेन्नै की अलग-अलग 14 जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इसके अलावा इनकम टैक्स विभाग ने लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। इनकम टैक्स ने दिल्ली, गुड़गांव के इलाकों में छापेमारी की है, इस दौरान लगभग 1000 करोड़ की संपत्ति पर छापेमारी की गई है।

चिदंबरम और उनके बेटे पर गिरी सीबीआई की गाज

सीबीआई ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के चेन्नै स्थित आवास पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबित कराकुड़ी में उनके पैतृक आवास सहित 14 ठिकानों पर पर भी छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा हैं कि यह रेड एयरसेल-मैक्सिस केस के तहत की गई है। जबकि कुछ जगह पूर्व में पीटर मुखर्जी की अगुआई वाली आईएनएक्स मीडिया को क्लियरेंस दिए जाने की बात भी कही जा रही है। बता दें कि 17 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 45 करोड़ रुपये से जुड़े फेमा कानून के उल्लंघन को लेकर कार्ति चिदंबरम और उनसे कथित तौर पर संबंधित कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। उनके खिलाफ एयरसेल-मैक्सिस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति के मामले में लालू को आईटी ने घेरा

इनकम टैक्स ने लालू प्रसाद यादव के 22 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापे बेनामी संपत्ति के मामले में मारे गये हैं इनकम टैक्स ने दिल्ली, गुड़गांव के इलाकों में छापेमारी की है, इस दौरान लगभग 1000 करोड़ की संपत्ति पर छापेमारी की गई है। इस छापेमारी में कटियार फैमिली, कोचर फैमिली और सांसद प्रेमचंद गुप्ता के बेटों के यहां इनकम टैक्स की छापेमारी की गई।

बेटी-दामाद के ठिकानों पर छापेमारी

लालू यादव के बेनामी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग ने जो छापेमारी की है। उसमें लालू यादव की बेटी-दामाद के ठिकानों पर छापेमारी हुई है। इसके अलावा लालू के सहयोगी पीसी गुप्ता के संबंधियों के यहां भी छापेमारी हुई है। दिल्ली गुरूग्राम में कुल 22 ठिकानों में छापेमारी अनेक कंपनियों और अन्य लोगों के यहां भी छापेमारी लालू की बेटी ने जिस पैसे से फार्म हाऊस खरीदा वो पैसा दिल्ली के दो एंट्री ऑपरेटरों की कंपनी से आया था एसके जैन और वीके जैन नाम के एंट्री आपरेटर दोनों को ईडी गिरफ्तार कर चुका है। जैन की कंपनियों से मिशेल पैकर्स एंड प्रिन्टर्स में पैसा आया इस कंपनी में मीसा और उनका पति निदेशक ये कंपनी लालू के अधिकारिक दिल्ली के पते पर रजिस्टर्ड थी इसके अलावा अन्य संदिग्ध कंपनियों से भी पैसा आया था। पैसों के जरिए अनेक बेनामी खरीदी गई शक के आधार पर छापे कुछ एंट्री ऑपरेटरों के यहां भी छापेमारी हुई है।