आपका ज़िला आपकी सरकार में दौरान करौली में मुख्यमंत्री राजे ने की ये घोषणाएं, कहा सुनवाई नही करने वालों को नही बख़्शा जाएगा

0
2310

आपका ज़िला आपकी सरकार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ करौली ज़िले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री राजे ने ज़िले के कई इलाकों का औचक निरिक्षण किया। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे तीन दिवसीय दौरे को लेकर शुक्रवार को सबसे पहले राजकीय चिकित्सालय पहुंची, जहां प्रसूता वार्ड का निरीक्षण किया। उसके बाद सीधे मुख्यमंत्री हिंडौन के लिए रवाना हो गई। जहां हिंडौन रोड स्थित माची डगरिया गांव में राशन डीलर का औचक निरीक्षण किया और राशन वितरण की जानकारी प्राप्त की, इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे गुडला गांव पहुंच गई और आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां पर भारी अनियमितताएं पाई गई। इस पर मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जमकर फटकार लगाई। मुख्यमंत्री राजे ने शाम को करौली में जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि जिन लोगों को करौली की जनता ने ज्यादा वक्त दिया उन लोगों ने अपनी जेबे भरी और चलते बने लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने तीन साल में जनता के विकास के लिए काम किए हैं जो आज धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।

करौली की जनता से किए वादे हमने निभाएं:मुख्यमंत्री राजे

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जो वादे भाजपा सरकार ने करौली की जनता से किए हैं उन्हे पूरा किया जा चुका हैं। राजे ने कहा कि 8 करोड़ की लागत से करौली के टोडाभीम में कालीसिंध नदी पर पुल बनाने का काम किया है और करीब 62 लाख रुपए की लागत से सपोटरा में बालाजी घाटी का काम पूरा किया हैं। राजे ने बताया कि करौली में 56 करोड़ की लागत से पीने के पानी की व्यवस्था की गई हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने जिले में 7 टंकियों का निर्माण करवाया हैं जिनसे जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू होगी। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि जिन इलाकों में पानी नही पहुंच रहा हैं वहां सरकार ने टैंकरों से पानी सप्लाई की व्यवस्था की हैं। अगर कोई टैंकर वाला आपसे पानी के लिए पैसे लेता हैं तो आप इसकी शिकायत किजिए।

vasundhara Raje

काम में देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री राजे ने अपने संबोधन में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी काम में देरी करते हैं वे सचेत हो जाए क्योंकि सरकार अब किसी भी काम में देरी बर्दाश्त नही करेगी। जनता को अगर लगे कि कोई अधिकारी उनका काम नही कर रहा हैं तो उनकी शिकायत करें। साथ ही राजे ने कहा कि अधिकारी अपनी पीठ थपथपवाने के लिए किसी भी काम को बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं जबकि ज़मीन पर काम होता ही नही हैं ऐसे अधिकारियों को अब चिंता करनी शुरू कर देनी चाहिए।

हमारी सरकार 36 कौमों के साथ करती हैं विकास

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि चुनाव तक पक्ष और विपक्ष होता हैं उसके बाद जनता सरकार का रूप ले लेती हैं। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश की सभी 36 कौमों को साथ लेकर चलने का वादा किया हैं और हम सभी 36 कौमों को  साथ रखकर विकास करते हैं। राजे ने कहा कि सरकार ने विकास करने में कोई भेद-भाव नही किया हैं जबकि जनता वोट देने में भेद-भाव करती हैं।

तीन साल में किए 2100 करोड़ के विकास कार्य

मुख्यमंत्री राजे ने अपने संबोधन में कहा की करौली में जो काम आज के 70 साल पहले हो जाने चाहिए थे वो काम अब हो रहे हैं। उन्होने कहा कि आजादी के बाद से ज्यादा समय करौली की जनता ने कांग्रेस को दिया हैं लेकिन कांग्रेस ने जबाव में विकास के नाम पर अपनी जेबे भरने का काम किया हैं। जब से प्रदेश में भाजपी की सरकार आई हैं तब से तीन साल में 2100 करोड़ रुपए के विकास कार्य करौली ज़िले में हो चुके हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि कांग्रेस के प्रतिनिधियों के पास इतना वक्त था कि अगर वे चाहते तो करौली का कायापलट कर सकते थे लेकिन उन लोगों ने जनता को एक दूसरे से लड़वाने का काम किया, एक दूसरे के लिए दीवारे खड़ी करने का काम किया । जनता को आपस में लड़वाकर कांग्रेसियों ने वोटों से अपने जेबे भरी हैं।

vasundhara Raje

जनता ने दिया सेवा का मौका, विकास के लिए स्थायित्व की आवश्यकता

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि किसी भी सरकार को विकास करने के लिए समय और स्थायित्व कि आवश्यकता होती हैं। उन्होने गुजरात और मध्यप्रदेश का उदाहरण देकर कहा कि उन लोगों ने भाजपा को 15 सालों को समय दिया और वो प्रदेश आज देश के अग्रणी राज्यों में शूमार हैं । मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने तीन साल में ही प्रदेश को देश के सबसे अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया हैं। उन्होने कहा कि करौली की जनता में हमें प्रेम और सेवा को मौका दिया हैं तो बदले में हमने भी हमारे फर्ज निभाएं हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि चुनाव किसी पार्टी या दल का नही होता हैं चुनाव किसी भी क्षेत्र के लिए विकास का होता हैं, करौली के आम आदमी के विकास का चुनाव होता हैं। उन्होने कहा कि पिछले कई सालों से करौली की जनता ने पार्टी या एक दल का चुनाव किया हैं विकास का नही लेकिन इस बार विकास पर ठप्पा लगाकर करौली ने अपनी किस्मत को चुना हैं।

कांग्रेस ने किया लोगों को बरगलाने का काम

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि चुनाव 33 जिलों के लिए विकास का ही होता हैं। विकास के लिए ही प्रदेश की जनता वोट करती हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए विकास मायने नही रखता ऐसे में वो लोग इसे अपने घर भरने में इस्तेमाल करते हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि 33 जिलों का विकास होगा तभी राजस्थान का विकास होगा। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में विकास नही किया बल्कि लोगों को बरगलाने और भड़काने का काम किया हैं इससे राजस्थान विकास के पथ में कई साल पीछे धकेल दिया गया। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जमाना बदल गया हैं और करौली जिले की जनता को भी जमाने के साथ चलना चाहिए। अब आपने विकास के पथ को चुना हैं तो स पर हमें आगे बढ़ना होगा।

कांग्रेस ने 2 लाख करोड़ का कर्जा दिया विरासत में

मुख्यमंत्री राजे ने पूर्ववर्ती सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जब 2008 में भाजपा सरकार सत्ता छोड़कर गई थी तब प्रदेश को घाटा रहित बनाकर गई थी लेकिन कांग्रेस सरकार ने वर्तमान भाजपा सरकार को कर्जा और घाटा विरासत में दिया है। जब 2008 में भाजपा सरकार गई थी तब प्रदेश पर बिजली का घाटा 10 हज़ार करोड़ ही था जिसकों कांग्रेस सरकार ने 70 हजार करोड़ के पार पहुंचा दिया था। कांग्रेस सरकार ने वर्तमान सरकार को विरासत में 2 लाख करोड़ रुपए का कर्जा दिया था जिससे प्रदेश के विकास के सभी रास्ते बंद हो गये थे।

vasundhara Raje

भाजपा सरकार की सुनियोजित योजनाओं से हुआ विकास

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि इतने कर्ज और घाटे के बाद भी भाजपा सरकार ने हर चीज को पार करने का रास्ता निकाला। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने इस प्रकार की योजनाएं बनाई जिनकों केंद्र सरकार के साथ देश-विदेश में सराहा जाता हैं। उन्होने कहा कि साल 2005-06 में ही त्तकालीन भाजपा सरकार ने भामाशाह योजना से लोगों को राहत देने का काम किया था।

86 हजार पट्टे किए सरकार ने वितरण, आम जनता को मिली राहत

मुख्यमंत्री राजे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भामाशाह योजना से 40 लाख परिवारों को कार्ड मुहैया करवाएं गये हैं। इन परिवारों को 7 हजार करोड़ रुपए के लाभ राज्य सरकार ने बिना किसी बिचोलिए के पहुंचाएं हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जनकल्याण शिविरों में जनता के साथ उनके दुख-दर्दों को समझकर हमने काम किया हैं। उन्होने कहा कि न्याय आपके द्वार अभियान के जरिए 70 लाख लोगों के विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया हैं। इसके अलावा 42 लाख लोगों को जनकल्याण शिविरों के माध्यम से लाभ पहुंचाया गया हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जनकल्याण शिविर ग्रामीण के माध्यम से 86,430 परिवारों को पट्टे वितरण कर लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया हैं। मुख्यमंत्री राजे ने लोगों से अपील की कि इन शिविरों में जाकर लोग लाभ उठाएं।

संपर्क पोर्टल में लोगों को मिली राहत

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राजस्थान सरकार ने संपर्क पोर्टल के जरिए लोगों की समस्याओं का समाधान किया हैं। उन्होने कहा कि संपर्क पोर्टल के बाद जनता को किसी के पीछे जाने की आवश्यकता नही हैं। मुख्यमंत्री राजे ने संपर्क पोर्टल पर समाधान हुई दो शिकायतों का भी उदाहरण दिया। उन्होने बताया कि 300 परिवारों के लिए पीने के पानी की समस्या थी जिसका परिवाद भी दर्ज हुआ लेकिन समस्या का समाधान नही हुआ। इसके बाद संपर्क पोर्टल पर इस समस्या की शिकायत की गई और आज इन 300 परिवारों को पीने का पानी मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि अमृत लाल मीणा ने जननी सुरक्षा योजना का लाभ नही मिल रहा हैं ऐसे में संपर्क पोर्टल पर शिकायत करने से परिवादी को जनन सुरक्षा योजना की दूसरी किश्त मिल गई हैं।

vasundhara Raje

जल स्वावलंबन अभियान से मिली नई पहचान

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जल स्वावलंबन अभियान के तहत पहले चरण में करौली में 1280 कार्य 18 करोड़ की लागत से हुए हैं और दूसरे चरण में भी 1460 कार्य 24 करोड़ की लागत से करौली में होने प्रस्ताविक हैं। मुख्यमंत्री राजे ने लोगों से अपील की हैं कि पानी बचाना हम सभी का काम हैं इसमें सभी सहयोग करें।

सड़क क्षेत्र में भी करौली हुआ आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री राजे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सड़क, पानी, बिजली के लिए जो काम हुए हैं वो पिछले 60 सालों में भी नही हुए हैं। उन्होने कहा की करौली में 44 किमी की सड़के 44 ग्राम पंचयतों में बनी हैं। इसके अलावा 590 करोड़ की लागत से 183 किमी धौलपुर-करौली-करौली-लालसोट सड़क बन रही हैं। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि क्षेत्र में सिंचाई के लिए पांचना बांध विवाद का निपटारा किया है। पांचना-गुड़ला लिफ्ट नहर का कार्य पूरा हुए हैं जिससे सिंचाई कि जा रही हैं।

तीन साल में दिए 15 लाख रोजगार

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में प्रदेश को 15 लाख रोजगार दने का भाजपा सरकार ने वादा किया था जिसे हमने निभाया हैं। कौशल विकास और सरकारी क्षेत्र में करीब 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका हैं इसके अलावा राज्य सरकार 3 लाख युवाओं को और रोजगार दने की ओर अग्रसर हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि चुनाव से पहले एक लाख तीन हजार और 35 हजार भर्तियों पर सरकार का कर रही हैं।

सरकारी विद्यालय बने अब आदर्श विद्यालय

शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि विद्यालयों का एकीकरण कर आदर्श विद्यालयों में क्रमोन्नत किया  गया हैं। उन्होने बताया कि आज राज्य के 13 लाख बच्चे जो प्राईवेट विद्यालयों में पढ़ रहे थे अब सरकार के आर्दश विद्यालयों में पढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि ग्रामीणों को विद्यालयों की स्थिती में सूधार करना चाहिए और कोई शिक्षक या अधिकारी समय पर कार्य नही कर रहा हैं तो उसे उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से मिला इलाज

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि करौली जिले को चिकित्सा सेवाएं भी उच्च स्तर की मिल रही हैं। जिले में जो नया अस्पताल बना हैं उसमें जल्द ही पानी की व्यवस्था करवा दी जाएगी और उसे शुरू किया जाएगा । मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जिले को जननी सुरक्षा योजना और राजश्री योजना का लाभ मिल रहा हैं इसके अलावा भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जिले के 11 हज़ार लोगों का 36 करोड़ की लागत से निशुल्क इलाज हुआ हैं।

मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राशन को चुस्त औऱ दूरुस्त करने के लिए राज्य सरकार कटिबद्ध हैं। पीओएस मशीनों से अब सभी को अपने हक का राशन मिल रहा हैं। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि अन्नपूर्णा भंडारों पर जो भी निर्धारित कीमत से ज्यादा वसूल करता हैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होने बताया कि 555 दुकानों में से 111 दुकानों पर अन्नपूर्णा भंडार संचालित किए जा रहे हैं।

vasundhara Raje

मुख्यमंत्री राजे ने करौली जिले के लिए कुछ घोषणाएं भी की हैं

10 हजार करोड़ रुपए की लागत से मंडरायल-dकरौली बाई पास पर पुलिया निर्माण किया जाएगा।

44 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण गौरव पथ का निर्माण होगा

30 ग्राम पंचायतों में मिसिंग लिंक के तहत सड़कों का निर्माण

नए अस्पताल में जल्द ही पेयजल की व्यवस्था होगी

सपोटरा के दौलपुरा गांव में स्थाई पुलिस चौकी

कुड़गांव की पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया जाएगा।

करौली-धौलपुर के लाल पत्थर और सिलीका की खानों में डेडरेंट की समस्या का निराकरण करने के लिए मंत्रियों की समिति बनाई जाएगी और 7-10 दिन में समस्या का निवारण किया जाएगा।