राजस्थान की अन्नपूर्णा रसोई योजना से हरियाणा के लोगों को भी मिलेगा भरपेट खाना, जल्द होगी योजना लागू

0
2607
Annapurna Rasoi Yojana

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की योजनाओं को देश के अन्य राज्यों में भी अपनाया जा रहा हैं। देश के कई राज्य राजस्थान सरकार की योजनाओं को अपना जा रहा हैं और उन्हे मुर्त रूप भी दिया जा रहा हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री राजे की योजनाओं की सफलता को देखकर कई योजनाओं को केंद्र से भी सरहाना मिली हैं। राजस्थान आज के कुछ सालों पहले देश के सबसे पिछड़े राज्यों की श्रेणी में शामिल था लेकिन 2013 में सत्ता परिवर्तन होने के बाद सूबे की मुखिया वसुंधरा राजे ने अपने दूरदर्शी विजन से प्रदेश का विकास किया हैं।

अन्नपूर्णा रसोई योजना अब हरियाणा में भी

राजधानी समेत राजस्थान में चल रही अन्नपूर्णा रसोई योजना की तर्ज पर हरियाणा में भी लोगों को सस्ता नाश्ता-भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी है। हरियाणा के श्रम मंत्री नायब सिंह शुक्रवार को खुद ही शहर में पांच कई जगह अन्नपूर्णा रसोई वैन का जायजा लेने पहुंच गए और उसकी कार्यप्रणाली समझी। इसके बाद स्वायत्त शासन विभाग भी पहुंचे। यहां स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव मनजीत सिंह ने राज्य सरकार की ओर से योजना के प्लान से लेकर शुरुआत तक की स्थिति समझाई।

10 रुपए में नाश्ता, 10 में ही भोजन

इस बीच श्रम मंत्री नायब सिंह ने कहा कि इसी योजना को हरियाणा में भी लागू किया जाएगा। यहां 10 रुपए में नाश्ता और 10 रुपए में ही भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, राजस्थान में इसका शुल्क कम है।  मंत्री ने कहा कि उन्होंने शहर के 5 स्थानों पर जाकर अन्नपूर्णा रसाई वैन पर खिलाए जा रहे अल्पाहार व भोजन की गुणवत्ता भी देखी। स्वायत्त शासन विभाग कार्यालय में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक पवन अरोड़ा ने जानकारी दी।