‘घूंघट बनाम बुर्के’ से गरमाई सियासत, बुर्के पर क्यों होती है अशोक गहलोत की बोलती बंद

    0
    484

    जयपुर। राजस्थान में ‘घूंघट बनाम बुर्के’ को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की स्थिति राज्य में कुछ ठीक नजर नहीं आ रही है। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, लेकिन पार्टी कोई न कोई विवाद में जरूर फंस जाती ह। अब नया विवाद ‘घूंघट बनाम बुर्का’ का है। राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत की ओर से एक महिला का घूंघट हटाए जाने का विरोध जताया है। बीजेपी ने गहलोत से पूछा है कि वह जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट क्यों हटा रहे हैं, जबकि बुर्के को लेकर उनकी जुबान हर बार बंद हो जाती है।

    घूंघट पर गरमाई सियासत
    आपको बता दें कि सीएम अशोक गहलोत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह महिलाओं से घूंघट हटाने को कह रहे हैं। बांसवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत दो हिंदू महिलाओं को घूंघट हटाने को कहता है। वह खुद ही घूंघट को ऊपर करते हुए कहते हैं, ‘घूंघट निकाल, घूंघट का जमाना गया अब। भाई के सामने क्या घूंघट निकालना।’ गहलोत आगे बढ़ते हैं तो एक मुस्लिम महिला बुर्के में दिखती है। गहलोत उससे भी बात करते हैं, लेकिन बुर्के या हिजाब को लेकर कुछ नहीं कहते। भाजपा ने इसी बात पर आपत्ति जताई है।