बीजेपी में नजर आई अंदरूनी कलह, निहालचंद ने जन आक्रोश यात्रा में बनाई दूरी

    0
    338

    जयपुर। राजस्थान में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी द्वारा एक ओर भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है। वहीं बीजेपी ने भी प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा शुरू कर दी है। बीजेपी की तरफ से विधानसभा स्तर पर शुरू की गई जन आक्रोश यात्रा विफल नजर आई। जनाक्रोश यात्रा को लेकर भाजपा के अंदरूनी आक्रोश देखने को सामने आया। श्री गंगानगर से सांसद निहालचंद मेघवाल अपने गृह क्षेत्र से इस जनाक्रोश यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। उनके भाई पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल भी इस यात्रा से दूरी बनाए रहे तथा उनके गुट के कोई भी कार्यकर्ता इस रैली में शामिल नहीं हुए।

    भाजपा में भी नजर आई गुटबाजी
    कांग्रेस की तरह बीजेपी में भाी गुटबाजी की खबरे सामने आती रहती है। पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल चुनाव में टिकट कटने के बाद जनता के बीच कम ही नजर आए। वहीं, पार्टी ने भी उन्हें इतनी तवज्जो नहीं दी। लगातार दो चुनावों से बलवीर सिंह लूथरा पार्टी में अपना वर्चस्व बनाने में कायम रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनता द्वारा उन्हें भारी मतों से अगले चुनाव में विजय बनाया गया, जिसके बाद लगातार बलवीर सिंह लूथरा वे उनके कार्यकर्ता पार्टी स्तर को मजबूत करने में जुटे हैं जबकि सांसद गुट के कार्यकर्ता हमेशा ही पार्टी में फूट डालने का कार्य किया है।