52 लाख बुजुर्गों की पेंशन पर तलवार अटकी! ओटीपी बंद, फिंगर प्रिंट भी फेल

    0
    520

    जयपुर। राजस्थान के 52 लाख से ज्यादा बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पर तलवार अटक गई है। बुजुर्गों का पेंशन के लिए ओटीपी सिस्टम को बंद करने के बाद सत्यापन नहीं हो रहा है। इसके लिए केवल फिंगर प्रिंट से सत्यापन का विकल्प रखा गया है। लेकिन बुजुर्ग होने के बाद फिंगर से प्रिंट ही गायब हो गई है। ऐसे में लोगों अब पेंशन से सारे दरवाजे बंद हो गए।

    फर्जीवाडे को रोकने के लिए सख्त किए गए नियम
    राजस्थान की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में फर्जीवाडे को रोकने के लिए सामाजिक न्याय विभाग ने नियमों को कठोर कर दिया। अब पेंशन वैरीफाई करने के लिए ओटीसी का सिस्टम बंद कर दिया और पेंशनधारी को ईमित्र पर खुद उपस्थित होकर फिंगर प्रिंट के जरिए पेंशन के लिए सत्यापन करवाना होगा।

    सत्यापन के लिए फिंगर प्रिंट फेल, ओटीपी बंद
    वृद्धजन अपना सत्यापन करवाने ईमित्र पर पहुंच भी रहे हैं, लेकिन उम्र के इस पडाव में उनकी उगलियों से फिंगर प्रिंट ही गायब हो रहे हैं। विभाग की नई व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के लाखों बुजुर्गों को भुगतना पड रहा है, क्योकि उम्र के इस पडाव में उनके हाथों की लकीरे गायब होने लगी है, जिस कारण फिंगर प्रिंट के जरिए से पेंशन के लिए सत्यापन नहीं करवा पा रहे।

    ऑनलाइन सिस्टम में आ रही दिक्कत
    फिंगर प्रिंट से वैरीफाई नहीं होने के बाद आयरस मशीन से लाभार्थी की आखों से वैरीफाई कर सकते हैं। लेकिन सामाजिक न्याय विभाग की इस वेबसाइट पर इसका विकल्प ही नहीं है और अधिकतर ईमित्र संचालकों के पास आयरस मशीन उपलब्ध नहीं है। यदि आयरस मशीन से भी वैरीफाई नहीं होता है तो लाभार्थी को एसडीएम दफ्तर में पेश होना पडेगा। उसके बाद लाभार्थी का पेंशन के लिए सत्यापन होगा।