प्रदेश में बेलगाम अपराध! 16 साल की लड़की का अपहरण, 2 नाबालिगों ने किया रेप

    0
    510

    जयपुर। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश के चूरू में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। चूरू जिले के बीदासर थाना इलाके में दादी के साथ प्रवचन सुनने गई 16 साल की बालिका का अपहरण कर दो युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का राजकीय भरतीया अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया है।

    गांव के ही नाबालिग आरोप
    बीदासर थानाधिकारी महेन्द्र चावला ने बताया कि इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी दादी के साथ प्रवचन सुनने गई थी। इस दौरान वह प्रवचन पंडाल के बाहर खड़ी थी। तभी उसी के गांव का 17 वर्षीय किशोर वहां आया। उसने नाबालिग से कहा कि तुझे तेरा भाई बुला रहा है। विश्वास में आकर वह उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गयी।

    चाकू की नोक पर गैंगरेप
    वह किशोर उसकी बेटी को घर नहीं ले जाकर तालाब की ओर ले गया। नाबालिग ने जब इस बारे में पूछा तो कहा कि तेरा भाई तालाब के पास खड़ा है। नाबालिग की ओर से बार-बार कहने पर भी आरोपी नहीं माना। इसी दौरान उसका करीब 16 वर्षीय दोस्त भी मौके पर आ गया। फिर दोनों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने पर दोनों ने नाबालिग को चाकू दिखाकर डराया। बाद में यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।