पंजाब नेशनल बैंक में निकली भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

    0
    512

    जयपुर। बैंक की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका आया है। पंजाब नेशनल बैंक ने चीफ रिस्क ऑफिसर, चीफ टेक्निकल ऑफिसर और चीफ डिजिटल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो PNB की आधिकारिक साइट pnbindia.in पर आवेदन कर सकते है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम 10 ​जनवरी की तारीख तय की गई है।

    वैकेंसी डिटेल:—
    चीफ रिस्क ऑफिसर: 1 पद
    चीफ वित्तीय अधिकारी: 1 पद
    चीफ तकनीकी अधिकारी: 1 पद
    चीफ सूचना सुरक्षा अधिकारी: 1 पद
    चीफ डिजिटल ऑफिसर: 1 पद
    मुख्य अनुपालन अधिकारी: 1 पद

    ऐसे करें आवेदन
    इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और 10 जनवरी या इससे पहले संबंधित दस्तावेजों के साथ महाप्रबंधक-एचआरएमडी, पंजाब नेशनल बैंक, मानव संसाधन प्रभाग, पहली मंजिल, पश्चिम विंग, कॉर्पोरेट अधिकारी, सेक्टर -10, द्वारका, नई दिल्ली- 110075 पते पर भेज दें।

    योग्यता—
    किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से संबंधित विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, कार्य अनुभव भी मांगा गया है। पोस्ट वाइज योग्यता की जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।

    चयन प्रक्रिया
    उमीदवारों के चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग शामिल है। इसके साथ ही जब कोई उम्मीदवार व्यक्तिगत इंटरव्यू के लिए रिपोर्ट करेगा।