राजस्थान पंचायती राज विभाग में 106 पदों पर निकली भर्ती, जानिए वैकेंसी डिटेल

    0
    789

    जयपुर। राजस्थान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग (RDPRD) ने 106 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निधारित तिथि तक या इससे पहले आधिकारिक वेबसाइट rdprd.gov.in और socialaudit.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

    ऑनलाइन मोड में होंगे आवेदन
    इस वैकेंसी के माध्यम से सामाजिक विकास विशेषज्ञ, राज्य संसाधन व्यक्ति और जिला संसाधन व्यक्ति के पदों पर भर्ती की जाएंगी। इसमें आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 9 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया है।

    वैकेंसी डिटेल्स
    सामाजिक विकास विशेषज्ञ- 1 पद
    राज्य संसाधन व्यक्ति- 6 पद
    जिला संसाधन व्यक्ति- 99 पद
    कुल पदों की संख्या- 106

    आयु सीमा
    आवेदक की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होना चाहिए।

    आवेदन शुल्क
    सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए
    पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 75 रुपए
    आरक्षित श्रेणी वर्ग के लिए 50 रुपए