राजस्थान में विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रमुख दलों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ चुनावी दौरे कर रहे हैं। भाजपा के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को नागौर के कुचामन सिटी, सुजानगढ़, गंगानगर और जोधपुर के चुनावी दौरे पर रहे। अपने इस चुनावी दौरे पर शाह ने नागौर की धरती से कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
अमित शाह ने कहा कांग्रेस को ना देश की चिंता है और ना ही राजस्थान की। उन्होंने गांधी परिवार के दामाद राबर्ट वाड्रा और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस गांधी नेहरू परिवार की प्राइवेट फर्म बन गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आतंरिक लोकतंत्र नहीं है। इन्हें भारत माता की जय कहने में शर्म आती है। ये सोनिया माता की जयकार कर गौरवान्वित हो रहे हैं।
मोदी सरकार देश के लिए 129 योजनाएं लेकर आई
चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार देश के लिए 129 योजनाएं लाई है। मोदी राज में देश सुरक्षित हुआ है। दुश्मन देशों में डर पैदा हो गया है। मोदी सरकार ने राजस्थान को यूपीए से ढाई गुना ज्यादा पैसा दिया है। शाह ने एनआरसी मुद्दे पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि हम एनआरसी लेकर सिर्फ असम में 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित करने का काम भाजपा सरकार ने किया। Amit Shah on Gandhi family
Read More: राजस्थान में जिस दिन कांग्रेस सीएम की घोषणा कर देगी वह खण्ड-खण्ड हो जाएगी: राजनाथ
इस पर संसद में राहुल बाबा एंड कंपनी हायतौबा करने लगी। शाह ने कह कि हम घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने का काम जल्द ही शुरू करेंगे। Amit Shah on Gandhi family
पायलट पूछते हैं कि मोदी जी ने राजस्थान के लिए क्या किया?
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि सचिन पायलट पूछते हैं कि मोदी जी ने राजस्थान के लिए क्या किया? जरा आंकड़े उठाकर देख लेते, जब केन्द्र में आपकी सरकार थी, उस समय राजस्थान को 1 लाख 9 हजार करोड़ रुपए दिया गया। जब से मोदीजी प्रधानमंत्री बने हैं तब से राजस्थान को 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। शाह ने बिना कर्ज चुकाए देश छोड़कर जा चुके उद्योगपतियों की चर्चा करते हुए कहा कि उनको लोन कांग्रेस ने दिए थे और वो आज आरोप भाजपा पर लगा रही है।
जब शाह बोले.. अरे राहुल बाबा दिन में सपने मत देखो
अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा इधर-उधर घूम रहे हैं। मैंने उनका भाषण देखा। उनके भाषण में वो कह रहे हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनेगी। अरे राहुल बाबा दिन में सपने मत देखा करो। शाह ने कहा कि 2014 के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, मेघालय, हिमाचल, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस गई भाजपा सरकार आई।
ये भैरोसिंह शेखावत और सुंदर सिंह भंडारी की भूमि है। यहां से भाजपा को कोई हिला नहीं सकता। आज देश के 70 फीसदी भू-भाग पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार के माध्यम से जनता की सेवा करने का काम कर रहे हैं। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से आज देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। Amit Shah on Gandhi family