राजस्थान को गर्मियों के मौसम में भी मिलेगा यमुना का पानी

0
1200

राजस्थान को अब गर्मियों के मौसम में भी पेयजल एवं सिंचाई के लिए यमुना नदी का पानी उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही राजस्थान के हक का पानी भी सुरक्षित रहेगा। यह जानकारी दी है मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने। उन्होंने हाल ही में अपर यमुना बेसिन में यमुना नदी पर प्रस्तावित लखवाड़ बहुद्देश्यीय अन्तरराज्यीय परियोजना के अन्तर्गत केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेन्टर में राजस्थान सहित छह राज्यों उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश हरियाणा हिमाचल प्रदेश एवं दिल्ली के मध्य हुए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस मौके पर राजस्थान के जल संसाधन मंत्री डॉ.रामप्रताप एवं विभाग के प्रमुख सचिव  शिखर अग्रवाल भी मौजूद थे। Yamuna Water in Rajasthan

यमुना पर बांध बनने से बाढ़ से बचाव के साथ बिजली पैदा होगी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री राजे ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री गडकरी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 42 वर्षों से अटकी इस महत्वाकांक्षी 4 हजार करोड़ रुपए की राष्ट्रीय महत्व की परियोजना से राजस्थान जैसे सूखा प्रभावित प्रदेश की जनता को साल में अधिक महीनों तक पानी मिल सकेगा जिससे भीषण गर्मियों के महीनों में पेयजल संकट की विषम परिस्थितियों से राहत मिल सकेगी।

Read More: Vasundhara Raje Government to give jobs to Dependents of Martyrs before 1971

मुख्यमंत्री राजे ने आशा व्यक्त की कि लखवाड़ परियोजना की तर्ज पर ही रेणुकाजी एवं किषाऊ परियोजनाओं पर भी शीघ्र ही एग्रीमेंट हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अपर यमुना क्षेत्र मे बांध बनने से जहां एक और बाढ़ पर नियंत्रण हो सकेगा, वहीं पानी से बिजली पैदा होने के साथ-साथ गर्मियों में पीने का पानी एवं सिंचाई का पानी उपलब्ध हो सकेगा।

हरियाणा सरकार से 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर हस्ताक्षर करने का अनुरोध Yamuna Water in Rajasthan

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से अनुरोध किया कि वह ताजेवाला हैडवक्र्स से राजस्थान को मिलने वाले 1917 क्यूसेक्स पानी के एग्रीमेंट पर शीघ्र हस्ताक्षर करें। इससे 270 किमी. लम्बी पाइप लाइन के माध्यम से राजस्थान के झुंझुनूं एवं चूरू जिले के लिये पीने एवं सिंचाई का पानी यथाशीघ्र लाया जा सकेगा। करीब 20 हजार करोड़ रुपए की इस परियोजना के लिए सितम्बर माह तक डीपीआर तैयार कर ली जाएगी। Yamuna Water in Rajasthan