पिछले कुछ समय से लोगों की ज़ुबान पर यह सवाल देखा जा रहा है कि कांग्रेस का एक नया कदम क्या भाजपा पर भारी पड़ सकता है। कांग्रेस का यह कदम निश्चित तौर पर नया है लेकिन इससे राजस्थान विधानसभा और लोकसभा चुनावों में जीत का दावा महज़ दावा ही लगता है। असल में पिछले कुछ समय से मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी और कांग्रेस में बढ़ती नजदीकियों की खबरें जोर पकड़ रही है। Congress Vs Bjp Rajasthan
अब दावा यह किया जा रहा है कि कांग्रेस सपना चौधरी को टिकट देने के बारे में भी सोच सकता है। पिछले सप्ताह सपना कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली भी पहुंची थी लेकिन राहुल और सोनिया गांधी से मुलाकात न हो पायी। यहां सपना ने कांग्रेस पार्टी के प्रचार के बारे में सहमति दी है। Congress Vs Bjp Rajasthan
Read More: अस्वस्थ होने के बावजूद ली मुख्यमंत्री राजे ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मीटिंग
इस बारे में सपना चौधरी ने साफ किया कि वह राजनीति में आने में इच्छुक नहीं लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से खासी प्रभावित हैं। सुनने में आ रहा है कि सपना चौधरी ने कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की है। सपना के चाहने वालों की भीड़ हरियाणा के साथ—साथ यूपी और राजस्थान में भी कम नहीं है। ऐसे में सपना चौधरी हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान में भी कांग्रेस का प्रचार—प्रसार करतीं नजर आ सकती है। Congress Vs Bjp Rajasthan
यहां तक बात है राजस्थान की राजनीति की तो अपने ठुमकों और अदाओं से सपना चौधरी लोगों का ध्यान तो आकर्षित कर सकती है लेकिन राजनीति की समझ और लोगों का ध्यान विकास से भटकाकर थोथी राजनीति करने वालों की ओर दिलवाना थोड़ा मुश्किल काम होगा। सपना कांग्रेस की समर्थक है, यह बात ठीक है लेकिन कांग्रेस राज में प्रदेश के किसानों की क्या स्थिति हुई है, इससे सभी भली-भांति परिचित हैं।
आपको बता दें, सपना चौधरी एक डांसर होने के साथ—साथ सलमान स्टारर टीवी शो बिग बॉस-11 की एक प्रतिभागी भी रह चुकी हैं। हालांकि वह विजेता नहीं बन सकी लेकिन सुर्खियों में जरूर रहीं। 2016 में एक रागिनी गाकर भी वह विवादों में आ गई थी। ऐसे में सपना चौधरी को स्टार प्रचारक बनाकर या फिर टिक देकर चुनावी मैदान में उतरना भाजपा को तो नहीं लेकिन कांग्रेसियों को घाटे का सौदा साबित हो सकता है।