राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाल ही में अपने दो दिवसीय झालावाड़ जिले के दौरे पर रहीं। झालावाड़ मुख्यमंत्री राजे का गृह जिला या यूं कहें कि चुनावी क्षेत्र भी है। प्रदेश के साथ ही अपने गृह क्षेत्र झालावाड़ का विकास सीएम राजे की प्राथमिकता में होता है। मुख्यमंत्री ने जब से झालावाड़ को अपनी कर्मभूमि बनाया है माने झालावाड़ पूरी तरह से बदल गया है। एक समय झालावाड़ राज्य के सबसे पिछड़े जिलों में से एक था, लेकिन मुख्यमंत्री राजे की बदौलत का झालावाड़ राजस्थान के अग्रणी जिलों में से एक बन गया है। Vasundhara Raje Inaugurated Bridge
राजे करीब 30 वर्षों से झालावाड़ जिले से जुड़ी हुई हैं। धौलपुर के बाद वसुंधरा राजे ने राजनीति के जरिए सेवा के लिए झालावाड़ को अपनी कर्म भूमि चुना। यहां के लोगों का प्यार और सत्कार पाने के बाद राजे ने कभी अपना चुनावी क्षेत्र नहीं बदला है। हाल ही में गृह जिले के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री राजे ने झालावाड़ के लोगों को कई सौगातें दी हैं।
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंगलवार रात को झालावाड़ जिले में झालावाड़-बारां मेगा स्टेट हाईवे स्थित कालीसिंध नदी पर 46 करोड़ 46 लाख रुपये से निर्मित मुंडेरी पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री राजे ने उजाड़ नदी पर करीब 10 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से निर्मित नागौनिया पुल का भी लोकार्पण किया। बता दें, राजे अपने दो दिवसीय झालावाड़ जिले के दौरे पर हैं। सीएम राजे ने दौरे के पहले दिन रात को दो पुलों का लोकार्पण किया। Vasundhara Raje Inaugurated Bridge
Read More: कर्नाटक चुनाव की सरगर्मी जारी, राजस्थान में BJP के नए अध्यक्ष को लेकर आई ये खबर
पुलों के निर्माण से बारां और झालावाड़ के लोगों को आवागमन में होगी सुविधा
पुल लोकार्पण के अवसर पर मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि इन दोनों पुलियाओं के बनने से बारां और झालावाड़ के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। गौरतलब है कि बारिश के समय मुंडेरी पुलिया पर कालीसिंध नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण कई बार इस मार्ग पर इन दोनों जिलों के बीच सम्पर्क टूट जाता था। लेकिन अब पूल के निर्माण से खानपुर, मंडावर, बाघेर, बारां, जोलपा तथा बपावर आदि के लोगों को फायदा होगा। लोगों को बारिश के समय जलस्तर बढ़ जाने पर पहले की तरह समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सीएम ने लेजर शो के बीच कालीसिंध नदी के सौंदर्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का लिया आनंद Vasundhara Raje Inaugurated Bridge
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजे ने मुंडेरी पुलिया के लोकार्पण समारोह में लेजर शो के बीच कालीसिंध नदी के सौंदर्य को देखा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान, झालावाड़-बारां संसदीय क्षेत्र के सांसद दुष्यंत सिंह, जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण पाटीदार, संसदीय सचिव नरेन्द्र नागर भी उपस्थित थे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री राजे ने रात्रि विश्राम झालावाड़ में किया। Vasundhara Raje Inaugurated Bridge