
सरकारी नौकरी के लिए बार-बार आवेदन फार्म भरने से बेरोजगार युवाओं को जल्द ही छुटकारा मिल
जाएगा। अब सिर्फ एक बार ही आवेदन करना होगा और नए पदों के आवेदन के लिए केवल फीस जमा
करवानी होगी। government jobs rajasthan
ऐसा होगा वन टाइम रजिस्ट्रेशन से। यह सुविधा 2 अप्रैल से राजस्थान में शुरू होने जा
रही है। अब सरकारी सेवाओं में आवेदन करने के लिए केवल एक बार आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना
होगा। इसके बाद वह उसी रजिस्टेशन से कितनी ही नौकरियों के लिए आवेदन कर सकेगा।
सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग की ओर से इसके लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।
इससे पहले आरपीएससी के स्तर पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर फेसला नहीं हो
पा रहा था। इसके कारण भर्तियों को लेकर विज्ञप्तियां नहीं निकल पा रही थी। राजस्थान सरकार के
हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को मामला सुलझ गया है। government jobs rajasthan
Read More: पहली बार ज्योतिहीन दिव्यांगों को मिलेगा स्मार्ट फ़ोन, स्क्रीन रीडिंग सॉफ्टवेयर से करेंगे यूज़
वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए आधार होना जरूरी
आवेदक को आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड नंबर भी अपलोड करना होगा। उसी के साथ ओटीआर
के माध्यम से आवेदन भरने संबंधी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभ्यर्थी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए
आवेदन करने वाले को ओटीआर का उपयोग अपनी आधार संख्या के साथ करना होगा। अभ्यर्थी के
आधार का सत्यापन उसके आधार नंबर पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी यानि वन टाइम
पासवर्ड से किया जाएगा। government jobs rajasthan
इनका कहना है … government jobs rajasthan
इस संबंध में आरपीएससी के सचिव गिरिराज सिंह कुशवाहा का कहना है कि जो अभ्यर्थना आए हैं,
उनके लिए विज्ञप्तियां जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। साथ ही दो अप्रैल से वन टाइम
रजिस्ट्रेशन शुरू करने की संभावना है। वहीं कार्मिक विभाग के अधिकारियों के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में
एक दिन भी विलंब न हो, इसके लेकर सरकार के स्तर पर लगातार तालमेल बैठाने की कोशिश की जा
रही है। government jobs rajasthan

