नई पार्टी का ऐलान कर कमल हासन बोले, जाति-धर्म के खेल से परे होगी हमारी पार्टी

    0
    1292
    Kamal Haasan Party

    अपने जीवन के 63 सावन देख चुके दक्षिण भारत के सुपर स्टार कमल हासन अब अभिनेता से राजनीति का सफर शुरू करने जा रहे हैं। साथ ही 2021 में ​तमिलनाडू के विधानसभा चुनावों में अपनी सियासत का सफर भी शुरू करने वाले हैं। बीते दिन कमल हासन ने धूम धड़ाके के साथ अपनी खुद की पार्टी की शुरूआत की है। कमल हासन की राजनीतिक पार्टी का नाम हे ‘मक्कल नीधि मय्यम’(एमएनएम)। पार्टी के नाम का अर्थ है ‘जन न्याय का केंद्र। मदुरै में पार्टी लॉन्च के मौके पर दिल्ली मे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। आपको बता दें कि कुछ महीनों पहले ही सुपर स्टार रजनीकांत भी सक्रिय राजनीति में उतरने का एलान कर चुके हैं। Kamal Haasan Party

    पार्टी का नाम घोषित करने से पहले कमल हासन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘ हमारी पार्टी जाति-धर्म के खेल से परे होगी। मैं आपका नेता नहीं, आपका जरिया हूं। इस सभा में सब नेता हैं।’ पार्टी का नाम रखने से ठीक पहले कमल हासल ने एमएनएम पार्टी के झंडे का अनावरण भी किया। सफेद रंग के झंडे पर आपस में गोलाई में गुंथे छह हाथ बने हैं। तीन हाथ लाल और तीन सफेद रंग के हैं। बीच एक सितारा बना है। कमल हासन ने इसे एकता की ताकत का प्रतीक बताया है।

    Read More: फूलपुर में किसका खिलेगा फूल, जानिए क्यों खास है यह सीट!

    सभा को संबोधित करते हुए कमल हासन ने आगे कहा कि, ‘वह सिर्फ इसलिए राजनीति में आ रहे हैं, क्योंकि राज्य की एआईएडीएमके सरकार खराब है। यही वजह है कि वह इस पार्टी के किसी मेंबर से नहीं मिले।’ इससे पहले कमल हासन ने रामेश्वरम में पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के परिजन और मछुआरों से मुलाकात की। Kamal Haasan Party