
राजस्थान में वर्तमान वसुन्धरा सरकार अपना अंतिम बजट अगले महीने 12 फरवरी को विधानसभा सदन में पेश करेगा। इसके लिए 5 फरवरी को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। राज्यपाल कल्याण सिंह ने विधानसभा सत्र बुलाये जाने की मंजूरी दे दी है। इसके बाद सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसी साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसकी वजह से मौजूदा सरकार का यह आखिरी बजट होगा। आगामी चुनाव परिणामों के अनुसार अगर भाजपा की सरकार बनती है तो नई सरकार में फिर से पहला बजट वर्ष 2019 में पेश किया जाएगा। Budget 2018

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे विधानसभा में 12 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगी। इसकी वजह है कि वित्त विभाग मुख्यमंत्री के पास ही है। वैसे आपको यह भी बता दें कि मौजूदा सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में पहली बार बजट फरवरी में पेश करने जा रही है। आमतौर पर बजट मार्च महीने में प्रस्तुत किया जाता है।
Read More: राजस्थान: अशोक गहलोत ने साधा पायलट पर निशाना – मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने लगे हैं सचिन
ऐसे करने के पीछे सरकार की मंशा यह है कि सरकार को विकास कार्यों के लिए एक माह का अतिरिक्त समय मिल सकेगा। सरकार को उम्मीद है कि फरवरी में बजट प्रस्तुत करने से यह मार्च के पहले पखवाड़े से पूर्व ही पास करा लिया जाएगा। इससे सरकार के पास चुनावी साल में काम करने और बजट की घोषणाएं लागू करने के लिए पर्याप्त समय रहेगा। Budget 2018
वर्तमान सरकार के कार्यकाल के इस आखिरी बजट में सभी की निगाहें खास तौर पर बाड़मेर रिफाइनरी पर टिकी होंगी। वसुन्धरा राजे सरकार का यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसपर क्रियान्वयन शुरू हो गया है। 16 फरवरी को माननीय प्रधानमंत्री बाड़मेर रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे और इसी के साथ यहां का कार्य आरंभ होगा। बाड़मेर रिफाइनरी से राजस्थान न केवल पेट्रोलियन से उन्नत होगा, साथ ही सैंकड़ों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हाल ही में समारोह स्थल पर तैयारियों का जायजा लेकर लौटी हैं। Budget 2018

