
2016 के अंत में हुई नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 हजार रुपये के नोट वापस जमा किए गए थे। इसके बाद 500 रुपये का नोट तो मेकओवर होकर मार्केट में आया गया लेकिन 1000 रुपये का नोट करेंसी या चलन से बाहर हो गया था। जिसके बदले में 2000 रुपये का नया नोट बाजार में आया। इसके साथ ही थोड़े समय बाद 50 रुपये का नोट का भी मेकओवर किया गया। हालांकि, 50 रुपये के पुराने नोटों को बाजार चलन से बाहर नहीं किया गया। 50 रुपये के पुराने और नए नोट मार्केट में चलन में हैं। इसके बाद अब एक और नोट के मेकओवर की ख़बर आ रही है। जल्द ही यह नोट नए कलर में बाजार में होगा। आइये जानते हैं 10 रुपये के नए नोट में क्या बदलाव होने जा रहे हैं… 10 Rupee Note

Read more: 2018 का पहला महा-घमासान: अजमेर, अलवर और मांडलगढ़
आरबीआई जल्द ही जारी करने वाला है 10 रुपये का नया नोट 10 Rupee Note
भारतीय रिजर्व बैंक 50 और 500 रुपये के नोट का मेकओवर करने के बाद अब 10 रुपये के नया नोट लाने वाला है। नोटबंदी के बाद आरबीआई ने 200 और 2000 रुपये के नए नोट भी जारी किए थे। जानकारी के अनुसार, दस रुपये के नए नोट भी महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत आएंगे और उनका कलर चॉकलेट ब्राउन होगा। 10 Rupee Note
10 रुपये के नए नोटों पर ओडिशा स्थित कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर लगी होगी। ख़बरों के अनुसार, आरबीआई ने पहले ही एक अरब नोट छाप लिए हैं और अब जल्द ही 10 रुपये के नोट चलन में भी आ जाएंगे। पिछले हफ्ते ही सरकार से इसके डिजाइन को अनुमति मिली थी। 10 Rupee Note
10 रुपये के नए नोटों में सुरक्षा फीचर्स पहले से बेहतर होंगे
माना जा रहा है कि इन नए नोटों में सुरक्षा फीचर्स पहले से बेहतर होंगे। इसमें नंबर पैनल के इनसेट में अंग्रेजी का L अक्षर होगा और पीछे की तरफ छपाई का वर्ष लिखा होगा। इससे पहले आरबीआई ने अगस्त 2017 में महात्मा गांधी सीरीज के तहत 50 और 200 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे। बता दें, नवंबर 2016 में सरकार ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट चलन से बाहर कर दिए थे। इनकी जगह 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए थे। इसके बाद से ही भारत सरकार के निर्देशों पर रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने नए नोट लाने की प्रक्रिया चला रखी है। 10 Rupee Note
12 साल पहले भी हुआ था 10 रुपये के नोट में बदलाव
इससे पहले भी 10 रुपये के नोट में बदलाव किए जा चुके हैं। 2005 में यानि 12 साल पहले भी 10 रुपये के नोट की डिजाइन में बदलाव किया गया था। बता दें, लोकसभा में वित्त मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 8 दिसंबर तक रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया ने 500 के 16.96 अरब नए नोट और 2000 के 3.6 अरब नए नोट प्रिंट किए हैं। इन नोटों का कुल मूल्य 15 लाख करोड़ था। 10 रुपये के नए नोटों पर रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के वर्तमान गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। नोटों पर प्रिंट ईयर 2017 दिख सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही 10 रुपये के चॉकलेटी ब्राउन नोट चलन में होंगे। 10 Rupee Note

