अलविदा 2017: तस्वीरों में देखें इस साल खेल में ‘खास’ रहे पल

    0
    1105
    Flashback 2017

    साल 2017 आज रात 12 बजे विदा हो गया और नया साल 2018 आ चुका है। नए साल में क्या नया और खास होगा, यह बता पाना नामु​मकिन है लेकिन पिछला साल भी अपनी कामयाबी और खेल जगत में हुई कुछ खास वजहों से काफी खास रहा है। फिर चाहे वह हुसैन बोल्ट का सन्यास हो या फिर भारत के रोहन बोपन्ना का पहला ग्रेंड स्लैम खिताब जीतना, सभी अपने आप में अहम था। आइए जानते हैं साल 2017 में खेल जगत में हुए टॉप 10 खास पल …

    1. दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका उसैन बोल्ट ने साल 2017 में करियर से विदाई दे ली। हालांकि यह विदाई उनके रूतबे की तरह शानदार न रही। 31 साल के बोल्ट अपनी ट्रेड मार्क 100 मीटर की अखिरी रेस में ब्रांज मेडल ही हासिल कर सके। इससे पहले बोल्ट ने साल 2008, 2012 और 2016 के ओलिंपिक खेलों में लगातार 100 मीटर, 200 मीटर और 4×100 मीटर की रेस में गोल्ड मेडल जीत अपना एक खास मुकाम बनाया है।
    2. इस लिस्ट में नंबर दो पर जगह बनाई है भारतीय कप्तान विराट कोहली ने। इस साल विराट एक दिवसीय क्रिकेट में 32वां शतक लगा सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर 49 हैं। साल 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक साल में 14 सीरीज़ जीत एक रिकॉर्ड भी बनाया है। विराट ने हाल ही में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है।
    3. भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर रहे हैं। साल 2017 में रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ अपना तीसरा दोहरा शतक मारा है। किसी भी फॉरमेट में तीन दोहरे शतक मारने वाले रोहित पहले खिलाड़ी हैं।
    4. सेरेना विलियम्स के लिए 2017 कुछ ज्यादा ही खास रहा। सेरेना ने बीते साल स्टेफी ग्राफ के 22 ग्रैंड स्लैम खिताबों के रिकॉर्ड को तोड़ सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली टैनिस स्टार बनी। हाल ही में उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है।
    5. भारत के रोहन बोपन्ना ने कनाडा की गैब्रियला डाबरोवस्की के साथ फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता। यह उनका पहला ग्रेंड स्लैम खिताब था।
    6. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इस साल 5वीं बार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का बैलोन डी’ओर पुरस्कार जीता है। उन्होंने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। लियोनल मेसी भी यह पुरस्कार 5 बार जीत चुके हैं।
    7. 2012 से कोई ग्रैंड स्लैम न जीतने वाले रोजर फेडरर साल 2017 में एक अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने साल की शुरूआत ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने से की और बाद में विंबलडन खिताब भी अपने नाम ​किया। वह साल में सबसे ज्यादा 7 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बने। Flashback 2017
    8. लंदन में आईएसएफ विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ट्रैक के जादूगर मो. फराह ने अपने करियर को अलविदा कहा। अपने आखिरी टूर्नामेंट में उन्होंने 10 हजार मीटर में गोल्ड मेडल हासिल किया। Flashback 2017
    9. 24 साल के किदांबी श्रीकांत ने बैडमिंटन में नया रिकॉर्ड कायम किया। एक सीजन में चार सुपर सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय बने। एक टूर्नामेंट में वह उप विजेता रहे। Flashback 2017
    10. रीयाल मैड्रिड ने साल 2017 में अपना दबदबा कायम रखा है। इस फुटबॉल टीम ने साल 2017 में क्लब ला लीगा, फीफा क्लब विश्व कप, चैंपियंस लीग, स्पेनिश सुपर कप और यूरोपीय सुपर कप सहित पांचों चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर नया रिकॉर्ड बनाया। Flashback 2017